UP Budget 2026: 25 लाख युवाओं को AR VR ट्रेनिंग, 55% स्मार्टफोन निर्माण यूपी में

Published : Feb 20, 2026, 07:15 PM IST
up budget 2026 education reform

सार

यूपी बजट 2026-27 में शिक्षा सुधार, 580 करोड़ से कस्तूरबा विद्यालय, शिक्षामित्र मानदेय बढ़ोतरी, 20,000 स्टार्टअप, 55% स्मार्टफोन निर्माण, सेमीकंडक्टर निवेश और 25 लाख युवाओं को AR-VR प्रशिक्षण जैसी बड़ी घोषणाएं की गईं।

लखनऊ। विधानसभा में बजट 2026-27 पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने कहा कि प्रदेश में शिक्षा क्षेत्र को अभूतपूर्व प्राथमिकता दी गई है। सरकार का लक्ष्य सिर्फ स्कूलों की संख्या बढ़ाना नहीं, बल्कि गुणवत्ता, तकनीक, शोध और कौशल आधारित शिक्षा के माध्यम से उत्तर प्रदेश को ज्ञान और नवाचार की ताकत बनाना है। उन्होंने बताया कि शिक्षा के इंफ्रास्ट्रक्चर, डिजिटल सशक्तीकरण, शिक्षक कल्याण और छात्र सुविधाओं को मजबूत करने के लिए कई नई घोषणाएं की गई हैं।

Kasturba Gandhi Balika Vidyalaya: 580 करोड़ का बड़ा प्रावधान

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि जिन विकास खंडों में Kasturba Gandhi Balika Vidyalaya नहीं हैं, वहां नए विद्यालय खोले जाएंगे। इसके लिए 580 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया गया है। यह कदम खासतौर पर गरीब, पिछड़े और अति पिछड़े वर्ग की बालिकाओं की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए उठाया गया है।

Basic Education Infrastructure और Digital Education Reform

मुख्यमंत्री ने कहा कि बेसिक शिक्षा की गुणवत्ता में पहले की तुलना में काफी सुधार हुआ है। ड्रॉपआउट रेट कम हुआ है और कंपोजिट विद्यालयों के माध्यम से शिक्षा व्यवस्था मजबूत हुई है। डिजिटल सशक्तीकरण के लिए स्मार्ट क्लास, डिजिटल लाइब्रेरी, ऑपरेशन कायाकल्प, मिशन निपुण और डिजिटल एजुकेशन कार्यक्रम लागू किए गए हैं।

  • स्कूल सुरक्षा ऑडिट के बाद अनुरक्षण कार्यों के लिए 300 करोड़ रुपये
  • सीएम कंपोजिट विद्यालयों के लिए 2,382 करोड़ रुपये
  • प्राथमिक विद्यालयों में स्मार्ट क्लास के लिए 300 करोड़ रुपये

शिक्षकों और कार्मिकों के आश्रित परिवारों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा भी दी जाएगी।

Shikshamitra Honorarium Hike: मानदेय में बड़ी बढ़ोतरी

मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले शिक्षामित्रों को 3,000 रुपये मानदेय मिलता था, जिसे 10,000 रुपये किया गया था। अब अप्रैल से शिक्षामित्रों को 18,000 रुपये और अनुदेशकों को 17,000 रुपये मानदेय मिलेगा। साथ ही पांच लाख रुपये तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।

Secondary Education: Project Alankar और PM Shri School

माध्यमिक शिक्षा में Project Alankar के तहत स्कूलों के भवन और खेल सुविधाओं को मजबूत किया गया है। PM Shri Schools के अतिरिक्त भवन निर्माण के लिए बजट प्रावधान किया गया है। बालिकाओं के लिए 300 करोड़ रुपये से सेनेटरी नैपकिन उपलब्ध कराए जाएंगे। शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए भी कैशलेस सुविधा लागू की जाएगी।

Higher Education, NAAC Ranking और NIRF Performance

उच्च शिक्षा में गुणवत्ता, शोध, कौशल और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर पर विशेष जोर दिया गया है।

  • छह राज्य विश्वविद्यालयों को A++ रैंकिंग
  • NAAC मान्यता प्राप्त संस्थान 95 से बढ़कर 158
  • National Institutional Ranking Framework में संस्थानों की संख्या 32 से बढ़कर 158
  • 5,677 पेटेंट फाइल, लगभग 350 स्वीकृत

New Universities और International Collaboration

सरकार ने सहारनपुर, अलीगढ़, आजमगढ़, मिर्जापुर, देवीपाटन और मुरादाबाद मंडल में नए विश्वविद्यालय स्थापित किए हैं। ग्रेटर नोएडा में Western Sydney University का कैंपस स्थापित करने की प्रक्रिया आगे बढ़ चुकी है। स्किल इंडिया मिशन, सीएम विद्यालक्ष्मी योजना, चेवनिंग स्कॉलरशिप, एआई सर्टिफिकेशन सपोर्ट स्कीम, स्टेम हॉस्टल योजना और रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना के जरिए युवाओं को वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार किया जा रहा है।

IT, Electronics Manufacturing और Semiconductor Investment

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले नौ वर्षों में यूपी ने आईटी और इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र में तेज प्रगति की है।

  • देश के 55% स्मार्टफोन निर्माण उत्तर प्रदेश में
  • 60% इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट उत्पादन यूपी में
  • 21 फरवरी को गौतमबुद्ध नगर में सेमीकंडक्टर फैब यूनिट का शिलान्यास प्रधानमंत्री Narendra Modi द्वारा
  • 32,196 करोड़ रुपये निवेश लक्ष्य
  • आईटी निर्यात 15,000 करोड़ से बढ़कर 75-80 हजार करोड़ रुपये

Startup Ecosystem UP: 20,000 Registered Startups

आज उत्तर प्रदेश में 20,000 से अधिक पंजीकृत स्टार्टअप सक्रिय हैं। लगभग आधे स्टार्टअप का नेतृत्व महिलाएं कर रही हैं। प्रदेश ने नेशनल स्टार्टअप रैंकिंग में टॉप परफॉर्मर राज्य का दर्जा प्राप्त किया है।

AI Pragya, AR VR XR Skill Training और AI Center of Excellence

'AI प्रज्ञा' अभियान के तहत नागरिकों और कर्मचारियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। सरकार 25 लाख युवाओं को AR, VR और XR आधारित कौशल प्रशिक्षण देगी।

  • VR आधारित कार्यक्रम के लिए 100 करोड़ रुपये
  • पर्यटन, शिक्षा और मनोरंजन में रोजगार अवसर
  • लखनऊ और गौतमबुद्ध नगर में यू-हब (इन्क्यूबेशन एवं इनोवेशन सेंटर) स्थापित होंगे
  • AI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश अब तेजी से टेक्नोलॉजी और नवाचार के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

केरल में 16 साल की लड़की से 5 लोगों ने किया गैंगरेप, एक आरोपी 15 साल का
Ambala Viral Video: बेटी ने बुजुर्ग मां के साथ की बर्बरता, बाल पकड़कर खींचा और घसीटा