Blinkit Knife Case: क्या ऑनलाइन बिक्री से जुड़ा है डबल मर्डर कनेक्शन? दिल्ली पुलिस का दावा!

Published : Feb 18, 2026, 02:05 PM IST

Blinkit Knife Case Breaking News: क्या Blinkit पर बिके बटन वाले चाकू बने दो हत्याओं की वजह? दिल्ली पुलिस की FIR, 55 चाकू जब्त और Arms Act उल्लंघन का आरोप। क्या क्विक कॉमर्स की रफ्तार में छिपा है बड़ा सुरक्षा खतरा?

PREV
15

Blinkit Button Knife Case: दिल्ली में ऑनलाइन ग्रॉसरी और क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म ब्लिंकइट को मुश्किल में डाल दिया है। दिल्ली पुलिस ने आरोप लगाया है कि Blinkit पर बटन वाले चाकू बेचे जा रहे थे, जिनका इस्तेमाल दो अलग-अलग हत्या मामलों में हुआ। इसके बाद दिल्ली पुलिस की ओर से FIR दर्ज की गई और आर्म्स एक्ट वायलेसन के तहत जांच शुरू हुई। क्या ऑनलाइन सुविधा के नाम पर सुरक्षा से समझौता हुआ?

25

क्या Blinkit से खरीदे गए थे हत्या में इस्तेमाल चाकू?

पुलिस जांच के दौरान सामने आया कि वेस्ट दिल्ली की दो हत्याओं में इस्तेमाल चाकू कथित तौर पर Blinkit ऐप से खरीदे गए थे। इस खुलासे के बाद पुलिस ने खुद ग्राहक बनकर वही बटन लॉक चाकू ऑर्डर किया। जांच में पाया गया कि चाकू की ब्लेड लंबाई 8 सेमी और चौड़ाई 2.5 सेमी थी, जो सरकारी नियमों से ज्यादा है। नियम के मुताबिक, तय सीमा से बड़े ब्लेड वाले चाकू ऑनलाइन बेचना Arms Act का उल्लंघन है।

35

Delhi Police Raid: डार्क स्टोर से क्या मिला?

मामले के बाद दिल्ली पुलिस ने शहर के कई Blinkit डार्क स्टोर पर छापेमारी की। इस दौरान 55 से ज्यादा बटन वाले चाकू जब्त किए गए। बताया जा रहा है कि इन चाकुओं की कीमत करीब 699 रुपये थी।

45

Quick Commerce Model पर फिर सवाल?

Blinkit पहले भी 10 मिनट डिलीवरी के दावे को लेकर चर्चा में रहा है। कई संगठनों ने कहा था कि इतनी तेज डिलीवरी का दबाव डिलीवरी पार्टनर की सुरक्षा के लिए खतरा बन सकता है। अब यह नया विवाद क्विक कामर्स इन्वेस्टिगेशन को और गंभीर बना सकता है।

55

सरकार की सख्ती और बदली टैगलाइन

जनवरी में सरकार ने ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से 10 मिनट डिलीवरी के दावे हटाने को कहा था। इसके बाद Blinkit ने अपनी टैगलाइन बदल दी। केंद्रीय श्रम मंत्री ने भी डिलीवरी पार्टनर की सुरक्षा को प्राथमिकता देने की बात कही थी। Blinkit के खिलाफ केस दर्ज हो चुका है और जांच जारी है। अगर Arms Act Violation साबित होता है, तो कंपनी पर कड़ी कार्रवाई हो सकती है।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories