World CUP के बाद ईशान किशन कर रहे शादी, दुल्हन भी फाइनल, लेकिन बीच में फस गई एक शर्त
Ishan Kishan Aditi Hundia : टी20 वर्ल्ड कप विनर टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज ईशान किशन जल्द ही शादी करने जा रहे हैं। लेकिन उन्होंने अपने दादा के सामने एक शर्त रख दी है। गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया को दुल्हन बनाने की परमिशन भी परिवार ने दे दी है।

शादी करेंगे ईशान किशन?
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन कर करोड़ों दिलों को जीतने वाले टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। ऐतिहासिक जीत के जश्न के दौरान ईशान नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अपनी गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया के साथ रोमांटिक होते हुए नजर आए। सोशल मीडिया पर दोनों की की तस्वीरें और वीडियो जमकर वायरल हो रहे हैं। अब ईशान की शादी को लेकर बड़ अपडेट सामने आया है, कब शादी करेंगे, कौन उनकी दुल्हनिया होगी, उनके दादा ने एक बार फिर खुलासा किया है।
ईशान के दादा ने किया शादी को लेकर बड़ा खुलासा
दरअसल, विश्व कप फाइनल जीतने के बाद मीडिया एजेंसी ने ईशान किशन के दादा रामानुग्रह पांडेय से बात की। इस दौरान उन्होंने पोता की शादी को लेकर बड़ा खुलासा किया। उन्होंने कहा-एक बार मैंने ईशान से पूछा था कि जल्द ही शादी कर ले, मैं तेरी शादी तक जिंदा रहना चाहता हूं। तो उसने मुस्कुराते हुए कहा-मैं अगले साल तो शादी कर ही लूंगा। लेकिन आपको मेरे बच्चे के पैदा होने तक जिंदा रहना होगा। उसको आप अपनी गोद में खिलाएंगे।
दादा ने कहा- हम ईशान की अरेंज मैरिज तो नहीं करा पाएंगे
रिपोर्टर ने जब दादा से पूछा क्या आपका पोता अपनी गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया के साथ शादी करेंगे। तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा-वह जिससे चाहे शादी कर सकता है। परिवार की तरफ से कोई दबाव नहीं है। अगर वो अदिति से शादी करता है तो हम उन्हें स्वीकार करेंगे। दादा ने आगे कहा-अरेंज मैरिज तो हमलोग नहीं करा पाएंगे उनकी, कहां खोजेंगे उनके लिए लड़की, अच्छा ही खुद ही खोजे हैं।
ईशान के दादा ने अदिति लेकर कही बड़ी बात
बता दें कि जब पत्रकार ने अदिति हुंडिया को लेकर पूछा दादा ने जवाब देते हुए कहा-हां मैंने मैच के बाद अदिति को ईशान के साथ देखा है। यह पहली बार नहीं है, इससे पहले भी वो साथ नजर आ चुके हैं। यहां तक कि एक बार तो वेस्टइंजीज भी गई थी। वह अक्सर ईशान का मैच देखने जाती है।
#WATCH औरंगाबाद(बिहार): भारतीय टीम के टी-20 विश्व कप जीतने पर भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी ईशान किशन के दादा अनुराग पांडे ने कहा, "बहुत खुशी है। हमारे पोते ने भी कमाल किया। 54 रन बनाए और तीन कठिन कैच भी लिए। पूरी टीम को बधाई। भगवान से यही प्रार्थना कर रहे थे कि भारतीय टीम कप ले आए।"… pic.twitter.com/DBBM5ks1OS
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 9, 2026
कौन हैं ईशान किशन की गर्लफ्रेड अदिति हुंडिया
ईशान किशन की गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया, मूल रूप से जयपुर की रहने वाली हैं। उनके पिता शहर के एक नामी कारोबारी हैं। अदिति मिस डीवा 2018 की विनर, फेमिना मिस इंडिया फाइनलिस्ट और नेशनल ब्यूटी क्वीन कॉन्टेस्ट तक पहुंच चुकी हैं। अदिति सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह फैशन रिलेटेड बिजनेस भी करती हैं। ईशान और अदिति को सबसे पहले आईपीएल 2019 में देखा गया था। इसके बाद दोनों का अफेयर हो गया और वह अक्सर साथ देखे जाने लगे। अब बात उनकी शादी को लेकर तक होने लगी हैं।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

