BRICS Summit Video: फोटो के लिए मोदी के पास पहुंचे डेलीगेट्स, फिर PM Modi ने कही ये मजेदार बात

Published : Sep 12, 2026, 07:17 AM IST
brics business forum pm modi photo putin pezeshkian delegates video

सार

दिल्ली में आयोजित BRICS Summit 2026 के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी के साथ फोटो खिंचवाने के लिए डेलीगेट्स की भीड़ उमड़ पड़ी। रूस के राष्ट्रपति पुतिन और ईरान के राष्ट्रपति पेज़ेश्कियन ने रास्ता बनाया। जानिए पीएम मोदी का वह मजेदार किस्सा!

BRICS Business Forum: नई दिल्ली में आयोजित ब्रिक्स बिजनेस फोरम के दौरान एक बहुत ही दिलचस्प और हल्का-फुल्का नजारा देखने को मिला। अमूमन ऐसे सम्मेलनों में कूटनीति और गंभीर मुद्दों पर ही बातचीत होती है, लेकिन शुक्रवार को माहौल थोड़ा खुशनुमा हो गया। हुआ यह कि विदेशी प्रतिनिधि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एक फोटो खिंचवाने के लिए अचानक उनके इर्द-गिर्द इकट्ठा होने लगे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायलर हो रहा है।

“क्या हम एक फोटो ले सकते हैं?” PM Modi ने कहा हां

भारत सरकार की ओर से X पर शेयर किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि BRICS के डेलीगेट्स प्रधानमंत्री मोदी के आसपास इकट्ठा होने लगे। एक प्रतिनिधि ने उनसे पूछा, “क्या हम एक फोटो ले सकते हैं?” पीएम मोदी ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, “हां, जरूर।” इसके बाद कुछ अन्य डेलीगेट्स भी प्रधानमंत्री से फोटो के लिए अनुरोध करते नजर आए। देखते ही देखते वहां ग्रुप फोटो का माहौल बन गया।

Putin और Pezeshkian भी पहुंचे, फोटो के लिए बनी जगह

जब डेलीगेट्स प्रधानमंत्री मोदी के आसपास खड़े होने लगे, उस दौरान रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन भी वहां से आगे बढ़ते दिखाई दिए। ग्रुप फोटो के लिए लोग अपनी जगह बना रहे थे और पीएम मोदी ने तस्वीर लेने से पहले सभी को थोड़ा इंतजार करने के लिए कहा।

PM Modi Funny Moment BRICS: 'आप लोग लकी हैं'-जब पीएम ने किया मजाक

ग्रुप फोटो की तैयारी चल ही रही थी कि पीएम मोदी ने सबको एक पल रुकने का इशारा किया। इसके बाद माहौल और हल्का हो गया, जब पीएम ने समूह में मौजूद महिला प्रतिनिधियों की तरफ देखा और मजाकिया लहजे में कहा, "आप लोग लकी हैं, ग्रुप में इतनी सारी महिलाएं हैं!" इस पर वहां मौजूद महिलाओं ने ठहाका लगाते हुए कहा, "हम सब बहुत लकी हैं कि आपके साथ हैं।" फोटो खिंचवाने के बाद पीएम ने मुस्कुराते हुए सभी का धन्यवाद किया।

BRICS Summit में व्यस्त रहा PM Modi का दिन

यह अनौपचारिक पल ऐसे समय सामने आया, जब BRICS Summit के दौरान प्रधानमंत्री मोदी का कार्यक्रम काफी व्यस्त रहा। उन्होंने BRICS Business Forum को संबोधित किया। इसके अलावा उन्होंने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन के साथ अलग-अलग द्विपक्षीय बैठकें भी कीं। BRICS Business Forum का यह वीडियो औपचारिक बैठकों के बीच नेताओं और डेलीगेट्स के बीच दिखे एक सहज और दोस्ताना माहौल की झलक देता है।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

शी-मोदी मुलाकात, पुतिन की एंट्री, तेल $100 पार और कमजोर रुपया...आज सुबह की 10 बड़ी हलचल
India News Today: BRICS से मौसम और बाजार तक...11 सितंबर को देश में क्या-क्या हुआ?