Viral News: किसी ने जमा किए 5 हजार सॉस पैकेट, किसी ने बनाया कैंसर गेम...11 सितंबर की अजब-गजब खबरें

Published : Sep 11, 2026, 09:20 PM IST
weird bizarre amazing news today september 11 2026 india world viral strange stories rare medical case

सार

11 सितंबर 2026 की अजब-गजब खबरों में दिल्ली के युवक में गर्भाशय मिलने से लेकर टायर फंसे हाथी, बेबी ओरंगुटान, 5 हजार सॉस पैकेट और कैंसर गेम तक की अनोखी खबरें जानें।

नई दिल्लीः देश-दुनिया में 11 सितंबर, दिन शुक्रवार को कई खबरों ने लोगों का ध्यान खींचा। दिल्ली में इलाज के दौरान एक युवक के शरीर में गर्भाशय मिला, तो असम में गले में ट्रैक्टर का टायर फंसे हाथी को बचाया गया। ओडिशा में मिले 5 नन्हे ओरंगुटान को शांत करने के लिए म्यूजिक थेरेपी शुरू हुई। आइए जानते हैं कुछ अजब-गजब खबरों के बारे में...

दिल्ली के युवक के शरीर में मिला गर्भाशय

दिल्ली में 26 साल के एक युवक की इनफर्टिलिटी जांच के दौरान डॉक्टरों को शरीर के अंदर गर्भाशय और फैलोपियन ट्यूब जैसी संरचनाएं मिलीं। जांच में दुर्लभ Persistent Müllerian Duct Syndrome (PMDS) का पता चला। युवक के दोनों टेस्टिस भी बॉडी के अंदर थे और एक में कैंसर से पहले वाली कोशिकाएं मिलीं। डॉक्टरों ने लैप्रोस्कोपिक सर्जरी की।

यह भी पढ़ें: गुल्लू की गर्लफ्रेंड काइरा अनु कौन हैं? बिग बॉस 20 में कनिका मान संग बना रहे लव एंगल

हाथी के गले में फंस गया ट्रैक्टर का टायर

असम के गोलाघाट जिले में एक जंगली हाथी के गले में बड़ा ट्रैक्टर टायर फंस गया। हाथी इसी हालत में घूमता दिखाई दिया। वीडियो सामने आने के बाद रेस्क्यू टीम की मदद से टायर को निकाल लिया गया। हाथी को सुरक्षित उसके झुंड के पास पहुंचाया गया।

5 बेबी ओरंगुटान को शांत करने के लिए बजाया जा रहा संगीत

ओडिशा के नंदनकानन जूलॉजिकल पार्क में रेस्क्यू किए गए 5 बेबी ओरंगुटान को नए माहौल में ढालने के लिए अनोखा तरीका अपनाया गया है। जू प्रशासन ने उनके आसपास हल्का भारतीय शास्त्रीय संगीत बजाना शुरू किया है। उन्हें सॉफ्ट टॉय भी दिए गए हैं ताकि तनाव कम हो और वे नए माहौल में आसानी से एडजस्ट कर सकें।

शख्स ने जमा किए 5 हजार सॉस पैकेट

अमेरिका के टेक्सास में Eric Thompson नाम के कंप्यूटर इंजीनियर की अजीबोगरीब हॉबी चर्चा में है। उन्होंने करीब 5,000 सिंगल-सर्विंग कंडिमेंट पैकेट जमा किए हैं। उनके कलेक्शन में करीब 400 Taco Bell डिजाइन और यहां तक कि 1950 का एक टूथपेस्ट पैकेट भी शामिल है। वह इन पैकेट्स को साफ करके डिजाइन, ब्रांड, रंग और तारीख के हिसाब से संभालकर रखते हैं।

समुद्र में पिता सीहॉर्स की तस्वीर ने जीता बड़ा अवॉर्ड

फ्रेंच पोलिनेशिया के समुद्र में ली गई एक बेहद खास तस्वीर ने Ocean Photographer of the Year 2026 का बड़ा पुरस्कार जीता। इसमें एक नर सीहॉर्स के साथ उसके 2 छोटे बच्चे दिखाई दे रहे हैं। फोटोग्राफर Julien Anton ने इस तस्वीर को लेने के लिए लंबे समय तक समुद्र में इन दुर्लभ जीवों की तलाश की। नर सीहॉर्स अपने बॉडी की खास पॉकेट में अंडों को रखता है और बच्चों को जन्म देता है।

एयरलाइन CEO की दिनचर्या भी बनी चर्चा का विषय

United Airlines के CEO Scott Kirby ने अपनी रोजमर्रा की जिंदगी के बारे में बताया, जो आम कॉर्पोरेट बॉस की दिनचर्या से काफी अलग है। वह करीब 8.5 घंटे सोते हैं, सुबह 5:30 बजे उठते हैं, अखबार पढ़ते हैं और एक्सरसाइज करते हैं। दिन में करीब तीन घंटे पढ़ने के लिए रखते हैं और 15 मिनट की दोपहर की झपकी भी लेते हैं।

17 साल के लड़के ने बनाया कैंसर पर कार्ड गेम

अमेरिका के सैन डिएगो के 17 साल के Daniel Zhang ने कैंसर को समझाने के लिए एक अनोखा कार्ड गेम बनाया है। Tumor Tactics नाम के इस 72-कार्ड गेम में बच्चे डॉक्टर की भूमिका निभाकर कैंसर की बायोलॉजी और इलाज से जुड़े फैसले समझते हैं। इसका मकसद बच्चों को कठिन मेडिकल जानकारी आसान और गेमिंग तरीके से समझाना है।

अरुणाचल में पहली बार मिली दुर्लभ हिमालयी मछली

अरुणाचल प्रदेश की एक झील में वैज्ञानिकों ने Schizopygopsis waddellii नाम की दुर्लभ हाई-एल्टीट्यूड हिमालयी मछली रिकॉर्ड की है। इसे भारत में पहली बार दर्ज किए जाने की जानकारी सामने आई है।

दुनिया की सबसे अजीब लगने वाली चीजों में शामिल हुई 80s AI फोटो लहर

सोशल मीडिया पर 1980s स्टाइल की AI तस्वीरों का ट्रेंड भी चर्चा में रहा। लोग अपनी मौजूदा तस्वीरों को AI की मदद से पुराने दशक के कपड़ों, हेयरस्टाइल, कैमरा क्वालिटी और रेट्रो बैकग्राउंड में बदल रहे हैं। कई सेलिब्रिटी और सोशल मीडिया यूजर भी इस ट्रेंड में शामिल हुए हैं। खास बात यह है कि AI एडिटिंग में चेहरा वही रखते हुए पूरा लुक बदलने पर जोर है।

यह भी पढ़ें: BRICS 2026 के 1st Day की 10 खास तस्वीरें, भारत ने दुनिया को दिखाई अपनी धाक

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

BRICS में गरजे PM Modi, Putin समेत कई देशों के दिग्गजों ने बजाई तालियां । Iran । Pezeshkian
INNOPROM Exhibition में PM Modi और Vladimir Putin ने क्या देखा?