BRICS Summit: क्या हैं मोदी के वो 3 मंत्र, जो भारत-चीन सीमा पर शांति के लिए बेहद जरूरी

Published : Sep 12, 2026, 08:09 PM IST

पीएम मोदी ने 12 सितंबर को नई दिल्ली में आयोजित BRICS Summit के दौरान चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ द्विपक्षीय बैठक की। भारत ने साफ कहा कि दोनों देशों के बीच संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए सीमा पर शांति और स्थिरता बेहद जरूरी है।

PREV
16
  • चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ द्विपक्षीय वार्ता के दौरान पीएम मोदी ने साफ कहा कि दोनों देशों के बीच मौजूद मतभेद विवाद में नहीं बदलने चाहिए।
  • बैठक के बाद विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी किया। मंत्रालय ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बात पर जोर दिया कि सीमावर्ती इलाकों में शांति और स्थिरता दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों के लगातार विकास के लिए जरूरी आधार है।
26
  • भारत की ओर से यह संदेश ऐसे समय में दिया गया है, जब दोनों देश अपने संबंधों को फिर से सामान्य और मजबूत करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।
  • मोदी और शी जिनपिंग ने अगस्त 2025 में चीन के तियानजिन में हुई अपनी पिछली बैठक के बाद से भारत-चीन संबंधों में हुई ‘लगातार प्रगति’ का स्वागत किया।
36
  • विदेश मंत्रालय के मुताबिक, दोनों नेताओं ने एक बार फिर इस बात पर सहमति जताई कि भारत और चीन को अपने द्विपक्षीय संबंधों को लेकर रणनीतिक और दीर्घकालिक नजरिया अपनाना चाहिए।
  • मंत्रालय ने कहा कि दोनों देशों के बीच मतभेदों को विवाद का रूप नहीं लेने देना चाहिए।
46

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बैठक के दौरान भारत-चीन संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए ‘तीन आपसी बातों’ (Three Mutuals) को ध्यान में रखकर काम करने पर जोर दिया। इन तीन बातों में शामिल हैं।

  • आपसी सम्मान (Mutual Respect)
  • आपसी संवेदनशीलता (Mutual Sensitivity)
  • आपसी हित (Mutual Interest)
56

पीएम मोदी ने कहा कि दोनों पक्षों को इन तीनों सिद्धांतों को ध्यान में रखते हुए ही अपने संबंधों को आगे बढ़ाना चाहिए। मुलाकात में दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय रिश्तों को रणनीतिक और दीर्घकालिक नजरिए से आगे बढ़ाने पर जोर दिया।

66

बैठक में पीएम मोदी ने इस बात पर जोर दिया कि बॉर्डर से सटे इलाकों में शांति और स्थिरता आपसी संबंधों के लगातार विकास के लिए बेहद जरूरी है। दोनों देशों को सीमा से जुड़े मुद्दों पर मौजूदा समझौतों और समझ का पालन करते हुए सुलझाना चाहिए।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories