BRICS 2026: ग्लोबल साउथ की अगुवाई को भारत तैयार, PM Modi के भाषण की 10 सबसे बड़ी बात

Published : Sep 12, 2026, 04:25 PM IST

पीएम मोदी ने शनिवार को आधिकारिक तौर पर BRICS Summit 2026 की शुरुआत की। उद्घाटन सत्र में नेताओं को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भारत की BRICS अध्यक्षता लोगों पर केंद्रित और मानवता को प्राथमिकता देने वाले दृष्टिकोण पर आधारित रही है।

PREV
110
2026 BRICS Summit एक ऐतिहासिक पड़ाव

पीएम मोदी ने कहा कि इस साल का BRICS Summit एक ऐतिहासिक पड़ाव है, क्योंकि संगठन अपनी 20वीं वर्षगांठ मना रहा है। उन्होंने कहा कि इंसानी जिंदगी में 20 साल की उम्र परिपक्वता और जिम्मेदारी के एक नए दौर की शुरुआत होती है। इस उम्र में सपनों के साथ जिम्मेदारियां भी जुड़ती हैं और क्षमताओं को नई दिशा मिलती है।

210
20 साल में BRICS ने वैश्विक मंच पर अपनी अलग पहचान बनाई

पीएम मोदी ने कहा कि आज BRICS भी परिपक्वता के दौर में पहुंच चुका है। पिछले 20 वर्षों में संगठन ने वैश्विक मंच पर अपनी अलग पहचान बनाई है। इसी सोच के तहत भारत में 350 से ज्यादा बैठकें आयोजित की गईं। इस दौरान BRICS से जुड़ी टीमों का करीब 30 शहरों में स्वागत करने का अवसर मिला।

310
‘हम किसी के खिलाफ नहीं, सबको साथ लेकर चलना चाहते हैं’

पीएम मोदी ने कहा कि पिछले 20 वर्षों में BRICS ने वैश्विक मंच पर अपनी एक अलग पहचान बनाई है। संगठन के सदस्य एक-दूसरे के विचारों का सम्मान करते हैं और आम सहमति के आधार पर आगे बढ़ते हैं। उन्होंने कहा कि BRICS किसी के खिलाफ नहीं है। संगठन का उद्देश्य सभी को साथ लेकर चलने के नजरिए के साथ आगे बढ़ना है।

410
UNSC सुधार में अब और देरी नहीं हो सकती

प्रधानमंत्री मोदी ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में सुधार की जरूरत पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि UNSC सुधार में अब और देरी नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि ग्लोबल साउथ को नियम बनाने वाला बनना चाहिए और वैश्विक फैसले लेने की प्रक्रिया में उसकी भूमिका बढ़नी चाहिए।

510
ग्लोबल गवर्नेंस के मौजूदा ढांचे पर उठाए सवाल

पीएम मोदी ने वैश्विक शासन व्यवस्था यानी Global Governance के मौजूदा ढांचे की तुलना एक पिरामिड से की। उन्होंने कहा कि इस ढांचे में सबसे ऊपर ताकत और फैसले लेने की क्षमता केंद्रित है। वहीं नीचे ऐसे देश हैं, जो इन फैसलों से प्रभावित होते हैं, लेकिन उन्हें तय करने में उनकी भूमिका बहुत कम होती है।

610
BRICS को मजबूत बनाने के लिए नया प्रस्ताव

पीएम मोदी ने कहा कि ग्लोबल साउथ आज वैश्विक संकटों में सबसे आगे है, लेकिन फैसले लेने के मामले में पीछे है। प्रधानमंत्री मोदी ने BRICS को मजबूत बनाने के लिए BRICS Continuity and Implementation Mechanism का प्रस्ताव भी रखा। उन्होंने कहा कि इसके तहत BRICS की सभी पहलों और उनके नतीजों पर ‘ट्रोइका’ के जरिए नजर रखी जा सकती है।

710
सेफ डिजिटल रिपॉजिटरी बनाने का सुझाव

प्रधानमंत्री मोदी ने एक सुरक्षित डिजिटल रिपॉजिटरी बनाने का सुझाव दिया। इसमें BRICS के हर फैसले के साथ संबंधित नोडल पॉइंट, समय-सीमा और उसके कार्यान्वयन की स्थिति दर्ज की जा सकती है।

810
अगले 20 साल के लिए नया एजेंडा बनाने पर जोर

पीएम मोदी ने कहा कि BRICS को मजबूत करने के साथ-साथ वैश्विक सुधारों की दिशा भी तय करनी होगी। उन्होंने कहा कि संगठन को अगले 20 वर्षों के लिए एक नए और बड़े लक्ष्य वाले एजेंडे पर काम करने की जरूरत है। इसकी शुरुआत BRICS की अपनी कार्यप्रणाली से ही होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि BRICS की अध्यक्षता हर साल बदलती है, लेकिन इससे संगठन के संस्थागत कामकाज की गति धीमी नहीं पड़नी चाहिए।

910
संयुक्त बयान पर बनी सहमति

इस बीच, BRICS Summit 2026 से जुड़ी एक बड़ी कूटनीतिक सफलता भी सामने आई। BRICS देशों ने शनिवार सुबह करीब 4 बजे तक चली लंबी बातचीत के बाद एक संयुक्त बयान पर सहमति बना ली। उम्मीद है कि शिखर सम्मेलन के दौरान बाद में यह संयुक्त बयान जारी किया जाएगा।

1010
विवादित मुद्दों पर भारत ने बनाई आम सहमति

संयुक्त बयान को लेकर बातचीत के दौरान कई विवादित मुद्दों पर सदस्य देशों के बीच मतभेद सामने आए। इसके बावजूद भारत ने अलग-अलग विचार रखने वाले सदस्य देशों के बीच तालमेल बनाने और आम सहमति तैयार करने के लिए लगातार बातचीत की अगुवाई की। संयुक्त बयान पर सहमति को भारत की BRICS अध्यक्षता के दौरान एक महत्वपूर्ण कूटनीतिक उपलब्धि के तौर पर देखा जा रहा है।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories