
एडम और जेनी, एक ब्रिटिश कपल हैं। दोनों करीब 10 साल से लंदन में अच्छी सैलरी वाली नौकरी कर रहे थे। लेकिन भारत के एक टूर ने उनकी ज़िंदगी पूरी तरह बदल दी। इंस्टाग्राम पर उन्होंने अपनी कहानी शेयर की है, जो अब वायरल हो रही है।
एडम कंस्ट्रक्शन फील्ड में थे और जेनी एक मेडिकल डिवाइस कंसल्टेंट थीं। बाहर से देखने पर उनकी ज़िंदगी बिल्कुल सेट थी, हर तरह की सुख-सुविधा मौजूद थी। लेकिन, जब भी वे भारत घूमने आते, उन्हें लगता कि उनके अंदर कुछ बदल रहा है। भारत उन्हें अपनी तरफ खींच रहा था।
आखिरकार, उन्होंने अपने करियर से एक लंबा ब्रेक लिया और एक टुक-टुक (यानी हमारे यहां का ऑटो-रिक्शा) में पूरा भारत घूमने का फैसला किया। इस कपल ने 17 राज्यों में हज़ारों किलोमीटर का सफर ऑटो से तय किया। पहाड़ों, रेगिस्तानों और समुद्री तटों से गुज़रते हुए इस सफर ने उन्हें खुद को पहचानने में मदद की।
इस टूर के बाद, उनका वापस लंदन की पुरानी ज़िंदगी में लौटने का मन नहीं हुआ। अब यह कपल दिल्ली में रहता है। एडम ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'भारत सिर्फ आपकी यात्रा को नहीं, बल्कि आपकी ज़िंदगी को भी बदल देता है'।
सोशल मीडिया पर लोग इस कपल की खूब तारीफ कर रहे हैं कि उन्होंने दुनिया को भारत का एक पॉजिटिव पहलू दिखाया। एक यूजर ने लिखा, 'हो सकता है कि भारत हर मायने में एक परफेक्ट देश न हो, लेकिन यहां ऐसे अनुभव मिलते हैं जो कहीं और नहीं मिल सकते।' लोगों ने 10,000 किलोमीटर से ज़्यादा ऑटो चलाने के लिए उनके साहस की भी सराहना की। वैसे, ऐसे कई विदेशी हैं जो भारत आते हैं और यहां की संस्कृति से प्रभावित होकर यहीं बस जाते हैं।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।