बाराबंकी में बर्फ बेचने गया था बबलू… पैसे मांगे तो आरोपी बन गया हैवान, सिर काटकर चूल्हे में जलाया!

Published : Mar 30, 2026, 04:58 PM IST
Brutal Murder in Barabanki

सार

Barabanki Murder Case: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में बर्फ बेचने वाले युवक बबलू राजभर की बेरहमी से हत्या का मामला सामने आया है। आरोप है कि पैसे मांगने पर विवाद हुआ और आरोपी ने उसका सिर धड़ से अलग कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।

UP Crime News: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है। यहां एक गरीब मेहनतकश युवक की हत्या जिस क्रूरता से की गई, उसने इंसानियत पर सवाल खड़े कर दिए हैं। गांव के लोग आज भी उस मंजर को याद कर सिहर उठते हैं। बताया जा रहा है कि युवक गांव में बर्फ बेचकर अपने परिवार का पेट पालता था। लेकिन पैसे मांगने पर शुरू हुआ छोटा सा विवाद इतना बढ़ गया कि उसका अंत बेहद दर्दनाक हत्या में हुआ।

बर्फ बेचने गया था युवक, वापस लौटी लाश

यह घटना टिकैतनगर क्षेत्र के परसवाल गांव की है। मृतक की पहचान बबलू राजभर के रूप में हुई है, जो दरियाबाद इलाके के बेहटा थाना क्षेत्र का रहने वाला था। परिजनों के अनुसार, बबलू गांव-गांव घूमकर बर्फ बेचता था। उसी सिलसिले में वह शनिवार को परसवाल गांव गया था। आरोप है कि गांव के ही रहने वाले शंकर यादव ने उससे बर्फ खरीदी, लेकिन जब बबलू ने पैसे मांगे तो दोनों के बीच विवाद हो गया।

यह भी पढ़ें: नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद फूट-फूट कर रोए बिहार के मंत्री अशोक चौधरी-WATCH VIDEO

पैसे मांगने पर बांके से किया हमला

ग्राम प्रधान दुर्गेश कुमार निषाद के मुताबिक, विवाद बढ़ने पर आरोपी ने गुस्से में आकर बबलू पर धारदार हथियार (बांका) से हमला कर दिया। हमला इतना खतरनाक था कि बबलू की मौके पर ही मौत हो गई। लेकिन आरोप यहीं तक सीमित नहीं है। बताया जा रहा है कि हत्या के बाद आरोपी ने शव के साथ बेहद अमानवीय हरकतें कीं।

सिर धड़ से अलग किया, फिर चूल्हे में जलाने का आरोप

स्थानीय लोगों और परिजनों का कहना है कि आरोपी ने हत्या के बाद बबलू के शव को एक सुनसान झोपड़ी में ले जाकर उसका सिर धड़ से अलग कर दिया। इसके बाद उसने सिर को चूल्हे की आग में जलाने की कोशिश की। घटनास्थल का दृश्य इतना भयावह बताया जा रहा है कि जिसने भी देखा, उसकी रूह कांप उठी। गांव के लोगों का कहना है कि ऐसी बर्बरता उन्होंने पहले कभी नहीं देखी।

घटना के समय बबलू का चचेरा भाई भी उसी गांव में मौजूद था। जब उसे घटना की जानकारी मिली तो उसने तुरंत परिवार और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

 

 

आरोपी गिरफ्तार, मानसिक स्थिति की जांच

इस मामले में पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

मृतक बबलू राजभर अपने चार भाइयों में सबसे बड़ा था और परिवार की जिम्मेदारी उसी के कंधों पर थी। वह अपने माता-पिता, पत्नी और बच्चों के साथ टिन शेड की छोटी सी झोपड़ी में रहता था। उसके दो छोटे-छोटे बच्चे हैं, जिनकी उम्र 10 साल से भी कम है। बबलू की मौत के बाद परिवार पूरी तरह टूट गया है और उनके सामने अब जीवन चलाने का बड़ा संकट खड़ा हो गया है।

 

 

गांव में आक्रोश, कड़ी सजा की मांग

इस घटना के बाद पूरे इलाके में गुस्सा है। गांव के लोग और मृतक के परिजन आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस तरह की बर्बरता इस हत्या में सामने आई है, उसके बाद आरोपी को कड़ी सजा मिलनी चाहिए ताकि भविष्य में कोई ऐसी घटना करने की हिम्मत न कर सके।

यह भी पढ़ें: ‘श्रद्धा वॉकर केस’ की याद दिलाता कांड, विशाखापत्तनम मर्डर की कहानी सुन रोंगटे खड़े हो जाएंगे!

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

'रुपए के साथ गिर रही PM मोदी की साख' धर्मेंद्र यादव के सवाल पर तिलमिलाई निर्मला सीतारमण, फिर...
‘श्रद्धा वॉकर केस’ की याद दिलाता कांड, विशाखापत्तनम मर्डर की कहानी सुन रोंगटे खड़े हो जाएंगे!