बुलंदशहर ट्रिपल मर्डर: केक काटकर बर्थडे बॉय ने की 3 हत्याएं, दोस्तों को ही मार डाला

Published : Apr 26, 2026, 11:16 AM IST
bulandshahr triple murder birthday party

सार

Bulandshahr Triple Murder Case: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के खुर्जा में जन्मदिन पार्टी के दौरान मामूली केक विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। बर्थडे बॉय जीतू सैनी पर अपने साथियों के साथ मिलकर तीन दोस्तों की गोली मारकर हत्या करने का आरोप है।  ट्रिपल मर्डर की इस सनसनीखेज वारदात से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले से आई सनसनीखेज खबर से यूपी पुलिस में हड़कंप मच गया है। यहां जन्मदिन पार्टी का जश्न के दौरान ऐसा खूनी खेल हुआ कि बचपन के तीन दोस्तों की हत्या कर दी। मरने वालों में एक भाजपा नेता का चचेरा भाई भी था। इस घटना क बाद इलाके में कोहराम मच गया। स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। वहीं भारी संख्या में पुलिस के जवान पहुंच गए। हैरानी की बात यह है कि कत्ल करने वाला कोई और नहीं, बल्कि बर्थडे बॉय है।

बथर्डे बॉय के चेहरे पर लगा केक बना मर्डर की वजह

दरअसल, यह पूरी घटना खुर्जा के RJS फिटनेस जिम का है। जहां शनिवार देर रात तक जीतू सैनी के जन्मदिन की पार्टी चल रही थी। उसने पार्टी में अपने दोस्तों को बुलाया था। जिसमें भाजपा नेता के चचेरे भाई और भतीजे भी गए हुए थे। इसी दौरान बथर्डे बॉय के चेहरे पर भाजपा नेता के भाई ने केक लगा दिया था। इतनी सी बात पर दोनों पक्षों में विवाद होने लगा। देखते ही देखते यह कहासुनी मारपीट में तब्दील हो गई। फिर आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर भाजपा नेता के भाइयों-भतीजे पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। तीनों की गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई। तीन मर्डर करने के बाद आरोपी मौके से भाग निकले।

कातिल पूर्व बसपा नगर अध्यक्ष रह चुका है

इस सनसनीखेज घटना के बाद पुलिस मौके पर पहंची और जवानों को तैनात कर दिया गया। वहीं तीनों मृतकों के शव बरामद किए गए। मृतकों की पहचान मनीष सैनी (30), आकाश सैनी (19) और अमरदीप सैनी (32) की जान गई है। बता दें कि मनीष भाजपा सभासद संजय सैनी के छोटे भाई था। वहीं आकाश और अमरदीप भी परिवार से थे। अगर आरोपी जीतू की बात करें तो वह भी राजनीति से जुड़ा हुआ है। जो पूर्व बसपा नगर अध्यक्ष रह चुका है।

आरोपियों के लिए 6 स्पेशल टीमें बनाई

एसपी ने बताया- आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 6 टीमें बनाई गई हैं। दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। दो अन्य को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। बाकी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। एसपी देहात अंतरिक्ष जैन ने बताया कि जल्द ही आरोपी हमारी गिरफ्त में होंगे। पुलिस अफसर ने बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ में पता चला है कि चेहरे पर केक लगाने को लेकर मामला शुरु हुआ था।

 

 

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

UP में जिंदगी और मौत के बीच फंसी एम्बुलेंस, पेट्रोल पंप हुई 15 मिनट की देरी और थम गईं सांसें
Heatwave Horror: UP का बांदा 47.4°C के साथ देश का सबसे गर्म जिला, 10 राज्यों में IMD का रेड अलर्ट