बुलंदशहर हत्याकांड में एनकाउंटर : पुलिस ने 3 दोस्तों के हत्यारे को मारी गोली, जानिए पूरी कहानी

Published : Apr 27, 2026, 12:04 PM IST
Bulandshahr Triple Murder

सार

Bulandshahr Triple Murder : उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर तीन दोस्तों की हत्या करने वाले मुख्य आरोपी मयंक सैनी उर्फ दुग्गी को सोमवार सुबह गिरफ्तार कर उसका एनकाउंटर कर दिया।  पुलिस के मुताबिक आरोपी ने हथियार बरामदगी के दौरान फायरिंग की, जिसके जवाब में उसके पैर में गोली मारी गई।

उत्तर प्रदेश सरकार और बुलंदशहर पुलिस ने शनिवार रात जन्मदिन की पार्टी में हुए ट्रिपल मर्डर केस में बड़ी कार्रवाई की है। चेहरे पर केक लगाने वाले 3 दोस्तों की हत्या करने के आरोपी मयंक सैनी का पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया। बताया जाता है कि आरोपी भाग रहा था, तभी पुलिस ने आरोपी के पैर में गोली मार दी। बताया जा रहा है कि जिस जिम में यह पूरी वारदात हुई थी, उस जिम पर योगी सरकार बुलडोजर चलाकर उसे गिराएगी।

बुलंदशहर ट्रिपल मर्डर का मुख्य आरोपी जीतू सैनी फरार

दरअसल, आरोपी मयंक सैनी को बुलंदशहर पुलिस ने सोमवार रात करीब 3 बजे गिरफ्तार किया था। आरोपी से पूरी वारदात की कहानी जानने के लिए पुलिस उससे घटना स्थल पर लेकर पहुंची थी। बताया जाता है कि इसी दौरान मयंक ने एक पुलिसकर्मी को धक्का देकर तमंचा उठा लिया और फायरिंग करना शुरू कर दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आरोपी के पैर में एक गोली मार दी। फिलहाल उसको जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है। वहीं पुलिस ने बताया कि अब तक इस मामले में 2 को गिरफ्तार और 2 को हिरासत में लिया है। वहीं इस ट्रिपल मर्डर का मुख्य आरोपी जीतू सैनी फरार है।

पुलिस ने इसलिए किया हत्यारे का एनकाउंटर

  • बुलंदशहर सीओ शोभित कुमार ने बताया कि आरोपी मंयक पर जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोली चलाई। वहीं जब उससे पूछा गया कि तीन दोस्तों की हत्या के लिए कौन से गन का इस्तेमाल किया था तो उसने बताया कि देसी तमंचे से तीनों की हत्या की गई है। जो फ्लाईओवर के नीचे छिपाया है। इसके बाद पुलिस वही देसी तमंचा बरामद करने के लिए आरोपी को लेकर पहुंची थी। इसी दौरान उसने पुलिस पर फायरिंग करना शुरू कर दिया।
  • पुलिस ने आत्म रक्षा के लिए उसके बाएं पैर में गोली मारी। वह जख्मी होकर गिर गया। तो पुलिसवाले उसे कंधों पर टांगकर गाड़ी तक पहुंचाया, फिर उसे एडमिट किया गया। वहीं पुलिस ने मौके से अवैध तमंचा और एक खोखा कारतूस बरामद किया है।

दोस्तों ने केक लगाया तो कर दी उनकी हत्या

बुलंदशहर का यह ट्रिपल मर्डर का मामला शनिवार रात करीब 12 बजे के आसपास का है। जहां जीतू सैनी एक जिम में अपना जन्मदिन मना रहा था। इसी दौरान भाजपा नेता के भाई मनीष ने उसके चेहरे पर केक लगा दिया। बस इसी बात पर आरोपी इतना भड़का कि अपनी गन निकाली और फायरिंग कर मनीष सैनी (30), आकाश सैनी (19) और अमरदीप सैनी (32) की हत्या कर दी। ट्रिपल मर्डर करने के बाद आरोपी भाग निकला।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Arvind Kejriwal: केजरीवाल की 'गांधीगिरी' पड़ेगी भारी? जानें कोर्ट बहिष्कार से उनके साथ क्या-क्या हो सकता है
Iran-US Peace Talks: 'पहले ये 3 शर्तें मानो, तभी खत्म होगी जंग', ईरान का नया शांति प्रस्ताव, क्या ट्रंप मानेंगे?