100 की रफ्तार, ड्राइवर रील्स में बिजी! आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे का VIDEO देख कांप जाएंगे आप

Published : Jul 09, 2026, 09:30 AM IST
Agra Lucknow Expressway Viral Video

सार

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक बस ड्राइवर 100 की रफ़्तार से गाड़ी चलाते हुए मोबाइल पर रील्स देख रहा था। यात्रियों की जान जोखिम में डालने वाले इस वीडियो के वायरल होने पर कड़ी कार्रवाई की मांग हो रही है।

नई दिल्ली। हमारे देश की सड़कों पर हर साल हजारों लोग अपनी जान गंवा देते हैं। सड़क हादसों में मौतों का बढ़ता आंकड़ा ट्रैफिक नियमों को और सख्त करने की मांग करता है। इस बीच, सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर किसी का भी दिल दहल जाएगा। वीडियो में एक बस ड्राइवर आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार में बस चलाते हुए बड़ी लापरवाही से मोबाइल पर रील्स देख रहा है।

100 की स्पीड पर बस, ड्राइवर रील्स में मस्त

वायरल पोस्ट के मुताबिक, यह वीडियो आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे का है, जहां बस करीब 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही थी। वीडियो रिकॉर्ड करने वाले शख्स ने बताया कि वह आलमबाग से बस में चढ़ा था और दिल्ली जा रहा था। बस का ड्राइवर अपनी दोनों कोहनियों को स्टीयरिंग पर टिकाकर बस को कंट्रोल कर रहा था और साथ ही मोबाइल पर रील्स देखने में मगन था। वह कभी-कभार ही सड़क की तरफ देख रहा था। हैरानी की बात यह है कि ड्राइवर के बगल में लेटा कंडक्टर भी अपने मोबाइल पर रील्स का मजा ले रहा था।

यात्रियों से खचाखच भरी बस 100 की स्पीड से लगभग बिना किसी कंट्रोल के दौड़ रही थी। पोस्ट में यह भी लिखा गया है कि यह कोई पहली घटना नहीं है, बल्कि ऐसा अक्सर होता है। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर चढ़ने के बाद प्राइवेट बस के ड्राइवर अक्सर बोरियत मिटाने के लिए मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हैं।

 

 

लोगों ने की कड़ी कार्रवाई की मांग

हालांकि पोस्ट में यह नहीं बताया गया है कि यह घटना कब हुई या बस कौन सी थी, लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। कई यूजर्स ने लिखा कि भारत में इंसानी जान की कोई कीमत नहीं रह गई है। एक यूजर ने लिखा कि सरकार तेज-तर्रार हाईवे तो बना रही है, लेकिन वहां कानून का पालन हो रहा है या नहीं, यह देखने की जिम्मेदारी भी उसी की है। कुछ लोगों ने कहा कि हादसा होने के बाद जांच करने का कोई फायदा नहीं। कई लोगों ने ड्राइवर और बस का लाइसेंस रद्द करने की मांग की है।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

अमेरिकी टेक इंजीनियर ने की पत्नी की हत्या, फिर भारत में प्रेमिका को भेजी डरावनी तस्वीर
WATCH: फर्स्ट AC बना 'हनीमून सुइट'! वीडियो वायरल होते ही TC सस्पेंड, रेलवे का बड़ा एक्शन