Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा मौत केस में CBI का सबसे बड़ा एक्शन!

Published : May 28, 2026, 07:11 PM IST
Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा मौत केस में CBI का सबसे बड़ा एक्शन!

सार

मॉडल और एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में CBI ने किसे गिरफ्तार किया है? ट्विशा शर्मा और समर्थ सिंह की मुलाकात कब और कैसे हुई थी? ट्विशा के परिवार ने ससुराल वालों पर कौन-कौन से गंभीर आरोप लगाए हैं? पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में ट्विशा शर्मा की मौत को लेकर क्या अहम बातें सामने आईं?

भोपाल: मॉडल और एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में CBI ने उनकी सास और पूर्व जिला जज गिरिबाला सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने गिरिबाला की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी, जिसके बाद गुरुवार सुबह CBI की टीम ने यह कार्रवाई की।

CBI की टीम भोपाल के बाग मुगलिया एक्सटेंशन में गिरिबाला सिंह के घर पहुंची। वहां कई घंटों तक चली पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। आपको बता दें कि 12 मई को ट्विशा शर्मा भोपाल में अपने ससुराल में फंदे से लटकी मिली थीं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2024 में एक डेटिंग ऐप के जरिए ट्विशा शर्मा और समर्थ सिंह की मुलाकात हुई थी। दोनों ने दिसंबर 2025 में शादी की थी। लेकिन शादी के सिर्फ पांच महीने बाद ही 12 मई को नोएडा की रहने वाली 33 साल की ट्विशा की लाश उनके पति के घर पर मिली।

ट्विशा की मां रेखा शर्मा समेत परिवार वालों ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी को दहेज के लिए शारीरिक और मानसिक तौर पर बुरी तरह प्रताड़ित किया जा रहा था। ट्विशा के अपनी मां को भेजे गए वॉट्सऐप मैसेज भी सामने आए हैं, जिसमें उन्होंने कहा था कि वह इस शादी में फंस गई हैं। परिवार की शिकायत पर पुलिस ने ट्विशा के पति समर्थ सिंह और सास गिरिबाला सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया था।

परिवार का यह भी आरोप है कि ट्विशा के ससुराल वाले उन पर दहेज के लिए दबाव बना रहे थे, उन्हें पीटा गया और जबरन उनका गर्भपात भी कराया गया। पुलिस ने भी पुष्टि की थी कि ट्विशा के शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में भी मारपीट के निशान और मौत से एक हफ्ते पहले गर्भपात होने के सबूत मिले थे।

ट्विशा की मौत के दो दिन बाद, 15 मई को भोपाल की एक सेशंस कोर्ट ने गिरिबाला सिंह को अग्रिम जमानत दे दी थी। समर्थ सिंह फिलहाल CBI की हिरासत में है। CBI ने इसी हफ्ते मध्य प्रदेश पुलिस से इस केस को अपने हाथ में लिया है। राज्य पुलिस की FIR को CBI ने फिर से दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Wedding Video: असम की शादी में बिन बुलाए मेहमान के एक काम ने दुल्हन को कर दिया भावुक
शिवकुमार को कैसे मिली सिद्धारमैया की कुर्सी? कभी गले मिले तो कभी पैर छुए, कर्नाटक की सियासत की 5 तस्वीरें