CBSE Math पेपर में छपा QR कोड बना रहस्य, स्कैन करते ही खुल गया YouTube गाना- WATCH

Published : Mar 10, 2026, 01:48 PM IST

CBSE QR Code Youtube Song Controversy: CBSE कक्षा 12वीं Math बोर्ड परीक्षा के प्रश्न पत्र पर छपे QR कोड को स्कैन करने पर YouTube का एक पुराना अंग्रेजी गाना खुलने का दावा सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। छात्रों ने पेपर की तस्वीरें शेयर कीं।

PREV
15
CBSE बोर्ड परीक्षा के बीच सामने आया अजीब मामला

CBSE की कक्षा 12वीं की गणित परीक्षा के बाद सोशल मीडिया पर एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने स्टूडेंट से लेकर टीचरों तक को हैरान कर दिया है। दावा किया जा रहा है कि प्रश्न पत्र पर छपा QR कोड स्कैन करने पर किसी आधिकारिक जानकारी की जगह सीधे YouTube पर एक पुराना अंग्रेजी गाना खुल रहा है।

जैसे ही यह बात सामने आई, छात्रों और सोशल मीडिया यूजर्स ने प्रश्न पत्र की तस्वीरें और वीडियो शेयर करने शुरू कर दिए। देखते ही देखते यह मामला इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गया।

25
QR कोड स्कैन करते ही खुल रहा YouTube वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों में देखा जा सकता है कि CBSE कक्षा 12वीं के Math प्रश्न पत्र पर एक QR कोड छपा हुआ है। आमतौर पर ऐसे QR कोड का इस्तेमाल प्रश्न पत्र की सुरक्षा और उसकी असली पहचान की पुष्टि के लिए किया जाता है। लेकिन कई यूजर्स का दावा है कि जब इस QR कोड को मोबाइल से स्कैन किया गया, तो यह किसी आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बजाय सीधे YouTube पर एक पुराने अंग्रेजी गाने के वीडियो पर पहुंचा देता है। यही वजह है कि यह मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और लोग इसे लेकर तरह-तरह की रिएक्शन दे रहे हैं।

35
सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग रिएक्शन

जैसे ही यह खबर वायरल हुई, कई लोगों ने प्रश्न पत्र की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करना शुरू कर दिया। कुछ यूजर्स इसे तकनीकी गड़बड़ी मान रहे हैं, तो कुछ लोग इस पर मजाकिया टिप्पणियां भी कर रहे हैं। कई छात्रों ने कहा कि बोर्ड परीक्षा जैसे गंभीर सिस्टम में ऐसी गलती सामने आना हैरान करने वाला है।

45
अभी तक CBSE की ओर से नहीं आया कोई आधिकारिक बयान

इस पूरे मामले को लेकर अभी तक CBSE की तरफ से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। इस वजह से यह साफ नहीं हो पाया है कि QR कोड के जरिए YouTube वीडियो खुलने की बात वास्तव में तकनीकी गलती है या फिर इसके पीछे कोई दूसरा कारण है। जब तक बोर्ड की तरफ से आधिकारिक जानकारी नहीं आती, तब तक यह मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

55
आम तौर पर किस काम आता है प्रश्न पत्र का QR कोड

बोर्ड परीक्षाओं में प्रश्न पत्र पर दिए गए QR कोड का इस्तेमाल सुरक्षा और वेरिफिकेशन के लिए किया जाता है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना होता है कि प्रश्न पत्र असली है और उसमें किसी तरह की छेड़छाड़ नहीं हुई है। इसके जरिए पेपर को ट्रैक करना भी आसान हो जाता है। इसी वजह से जब QR कोड स्कैन करने पर YouTube का गाना खुलने की बात सामने आई, तो यह कई लोगों के लिए काफी चौंकाने वाली बात बन गई।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories