
दिल्ली में CEC Gyanesh Kumar को लेकर सियासी घमासान और तेज हो गया है। INDIA Bloc के सांसदों ने मंगलवार को संसद से Election Commission के दफ्तर तक मार्च निकाला। विपक्षी नेताओं की मांग है कि Gyanesh Kumar इस्तीफा दें और SIR से जुड़े विवाद पर कार्रवाई हो। मार्च के दौरान पुलिस ने NITI Aayog के पास रास्ता रोक दिया, जिसके बाद राहुल गांधी समेत कई नेताओं ने धरना दिया। प्रदर्शन में प्रियंका गांधी, अखिलेश यादव और दूसरे विपक्षी नेता भी नजर आए। पुलिस बैरिकेडिंग के बीच राहुल गांधी और अभिषेक बनर्जी के बैरिकेड पर चढ़ने के विजुअल भी सामने आए।