
गिरफ्तारी की आशंका के बीच CJP नेताओं की हुंकार- 'हम तैयार हैं!'
CJP के नेताओं अभिजीत दिपके, आशुतोष रांका और सौरव दास ने कई स्रोतों से मिली जानकारी के आधार पर दावा किया है कि 10 अक्टूबर से पहले उन्हें गिरफ़्तार किया जा सकता है। उन्होंने आरोप लगाया है कि NSA या इसी तरह के दूसरे प्रावधानों के तहत उनके ख़िलाफ़ कार्रवाई हो सकती है। उन्होंने कहा कि वे गिरफ़्तारी का सामना करने के लिए तैयार हैं और समर्थकों से विरोध प्रदर्शन जारी रखने की अपील की।