UP Rajya Sabha Election 2026: Yogi के साथ 8 उम्मीदवारों का नामांकन, 2027 से पहले बड़ा सियासी दांव!

Share this Video

उत्तर प्रदेश में राज्यसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने अपना बड़ा दांव चल दिया है। लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में बीजेपी के सभी 8 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया। पार्टी ने धर्मपाल सिंह, राधाकांत ओझा, प्रकाश पाल, विद्यासागर सोनकर, गोपी कृष्ण पांडेय, प्रियंका सिंह रावत, राम प्रताप सिंह चौहान और श्रुति गंगवार को मैदान में उतारा है। खास बात ये है कि बीजेपी ने अपने किसी भी मौजूदा राज्यसभा सांसद को दोबारा टिकट नहीं दिया। लिस्ट में OBC, दलित, ब्राह्मण और ठाकुर समाज के चेहरे हैं, जबकि दो महिला उम्मीदवार भी शामिल हैं। ऐसे में सवाल है कि क्या ये 2027 की तैयारी का संकेत है?

Related Video