
Viral Video: ट्रेन में सफर के दौरान एक बच्चा लगातार रो रहा था। मां उसे शांत कराने की कोशिश कर रही थी, लेकिन जब बात नहीं बनी तो पास मौजूद चाय बेचने वाले ने कुछ ऐसा किया, जिसने न सिर्फ बच्चे का ध्यान खींच लिया, बल्कि मां के चेहरे पर भी राहत की मुस्कान ला दी। इस पूरे पल का वीडियो अब सोशल मीडिया पर चर्चा में है।
वायरल वीडियो को एक्स पर नीरज चौरसिया नाम के यूजर ने शेयर किया है। पोस्ट के मुताबिक, चाय बेचने वाले का नाम राजा बाबू है और वह पटना से जुड़े बताए गए हैं। दावा है कि उन्होंने ट्रेन में एक ऐसी मां को देखा, जो अपने बच्चे के साथ सफर कर रही थी और बच्चा लगातार रो रहा था। बताया गया है कि बच्चा गोरखपुर में इलाज के बाद अपनी मां के साथ यात्रा कर रहा था। मां की परेशानी देखकर राजा बाबू ने पहले उसे चाय दी। इसके बाद उन्होंने बच्चे को शांत कराने की कोशिश शुरू कर दी।
ये भी पढ़ें- iPhone 18 Pro Max के लिए पुश्तैनी सोना बेचने का दावा, VIDEO शेयर कर अरबपति हर्ष गोयनका ने कही ये बात
बच्चा जब रोना बंद नहीं कर रहा था, तब राजा बाबू ने उसका ध्यान अपनी ओर खींचने के लिए ट्रेन के अंदर ही मजेदार अंदाज में डांस करना शुरू कर दिया। उनके इस अंदाज का असर भी नजर आया। बच्चा रोने के बजाय उन्हें गौर से देखने लगा और कुछ ही देर में उसके चेहरे पर मुस्कान दिखाई दी। मां भी इस अनपेक्षित मदद से मुस्कुराती नजर आईं। आसपास बैठे यात्रियों ने भी इस पल को देखा और चायवाले के इस अंदाज की सराहना की। नीचे देखें वायरल वीडियो-
एक मां अपने बेटे को दवा करवाकर गोरखपुर से वापस लौट रही थी।
मां बहुत परेशान थी साथ में छोटा बच्चा भी रो रहा था तो बिहार के पटना जिले के मसौढ़ी के राजा बाबू उसी ट्रेन में चाय बेचकर जीवन यापन करतें हैं जब ये देखें मां और बेटे को तो पहले इन्होंने मां को चाय पिलाई और फिर इन्हें खुश… pic.twitter.com/Kjn7resqJX— Neeraj Chaurasiya (@NeerajC111) September 19, 2026
ये भी पढ़ें- Vande Bharat Viral Video: वंदे भारत में शानदार सुविधाएं, लेकिन यात्रियों की इस हरकत ने कर दिया निराश
वीडियो सामने आने के बाद यूजर्स ने राजा बाबू की तारीफ की। कई लोगों ने कहा कि किसी परेशान इंसान की मदद करने के लिए हमेशा बड़े कदम की जरूरत नहीं होती। छोटी-सी कोशिश भी किसी के मुश्किल पल को आसान बना सकती है।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।