चंडीगढ़ में स्वतंत्रता दिवस पर सिख कैदियों की रिहाई में बवाल, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

Published : Aug 15, 2026, 07:12 PM ISTUpdated : Aug 15, 2026, 07:21 PM IST
chandigarh

सार

PUNJAB NEWS : 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस चंडीगढ़ में बवाल हो गया। पंजाब पुलिस और कौमी इंसाफ मोर्चा के लोगों के बीच झड़प हो गई। यह लोग बंदी सिखों की रिहाई की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे।लेकिन तनाव बढ़ने लगा तो पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे।

एक तरफ जहां कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाया जा रहा है। वहीं इसी बीच पंजाब के चंडीगढ़ में शनिवार को बड़ा बवाल हो गया। पंजाब की जेलों से सजा पूरी कर चुके बंदी सिखों की रिहाई की मांग को लेकर प्रदर्शनकारी पुलिस से भिड़ गए। देखते ही देखते ही तनाव की स्थिति बन गई। आखिर में पुलिस ने उन्हें खदेड़ने के लिए उन पर वाटर कैनन चलाया, और आंसू गैस के गोले भी दागे गए। बता दें कि यह लोग पंजाब के पूर्व सिंह बेअंत सिंह की हत्या के दोषी को पैरोल की मांग भी कर रहे थे।

कौमी इंसाफ मोर्चा ने किया बवाल

दरअसल, यह विरोध-प्रदर्शन कौमी इंसाफ मोर्चा पिछले करीब तीन साल से मोहाली-चंडीगढ़ बॉर्डर पर धरना दे रहा है। लेकिन शनिवार को प्रदर्शनकारी राजभवन की ओर बढ़ने लगे तब पुलिस ने बैरिकेड्स लगाकर उन्हें रोकने की कोशिश की इसी दौरान यह बवाल हो गया। जैसे ही जबरदस्ती करते हुए प्रदर्शनकारी बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ने लगे तो पुलिस ने उन पर लाठी चार्ज कर दिया। इसके बाद हालात तनावपूर्ण हो गए। फिर पुलिस ने वॉटर कैनन चलाए और आंसू गैस के गोले भी दागे।

चंडीगढ़ से मोहाली रास्ते पर खड़े वाहन

बता दें कि पुलिस ने इससे पहले चंडीगढ़ में राज्यपाल के निवास के करीब पहुंचे शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के अध्यक्ष और पूर्व सांसद सिमरनजीत सिंह मान को हिरासत में ले लिया गया। बता दें कि इस बवाल से आम लोगों को काफी परेशानी हो रही है। क्योंकि चंडीगढ़ से मोहाली से आने-जाने वाले सभी रास्तों पर बड़े-बड़े वाहन खड़े किए गए। दोनों तरफ से किसी को भी आने-जाने की अनुमति नहीं दी गई।

प्रदर्शनकारी इन कैदियों की कर रहे मांग

  • जगतार सिंह हवारा
  • बलवंत सिंह राजोआना
  • जगतार सिंह तारा
  • परमजीत सिंह भ्योरा
  • देविंदरपाल सिंह भुल्लर
  • गुरदीप सिंह खेड़ा
  • लखविंदर सिंह लक्खा
  • गुरमीत सिंह
  • शमशेर सिंह

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

VIDEO: 'हम हिंदुओं को बर्दाश्त करते हैं...' पाकिस्तानी राष्ट्रपति के बिगड़े बोल, भड़के भारतीय
‘हर घर तिरंगा अभियान’ पर अखिलेश यादव का मोदी सरकार पर तीखा तंज, UP Election का दिया बड़ा हिंट- WATCH