Chandigarh Mausam Today: पंजाब वालों सावधान! चंडीगढ़-अमृतसर में दिखेगा ठंड का प्रचंड रूप

Published : Jan 09, 2026, 05:50 AM IST

Chandigarh Weather Today 9th January 2026: पंजाब समेत पूरे उत्तर भारत में इन दिनों हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है। उत्तर और मध्य भारत में तो ठंड और कोहरा लोगों की कड़ी परीक्षा ले रहे हैं।

PREV
15

पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में शीतलहर और कोहरे की वजह से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मौसम विभाग का कहना है कि मकर संक्रांति तक ठंड से राहत नहीं मिलने की उम्मीद नहीं दिख रही है।

25

मौसम विभाग ने चंडीगढ़ में 9 से 13 जनवरी तक घने कोहरे और शीतलहर को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। शुक्रवार 9 जनवरी को शहर का अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम 4 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। इस दौरान चंडीगढ में 7 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

35

मौसम विभाग का कहना है कि चंडीगढ़ में दिन और रात के तापमान का अंतर धीरे-धीरे घट रहा है, जिसके चलते आने वाले कुछ दिनों में ठंड और बढ़ने की आशंका है।

45

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 1 से 3 दिनों तक पंजाब के अलावा हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, मध्य प्रदेश और राजस्थान में रात के साथ ही दिन में भी कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है। इन राज्यों में दिन में 'कोल्ड डे' और रात में शीतलहर जैसे हालात रहेंगे।

55

मौसम विभाग के अनुसार, 9 जनवरी को पंजाब के चंडीगढ़, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, मोगा, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला, मलेरकोटला में बहुत घना कोहरा रह सकता है। इसके अलावा फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, जालंधर और बठिंडा में कोल्ड डे रहेगा।

Hindi Samachar (हिंदी समाचार): Get the latest news from India and around the world, breaking news, politics, entertainment, sports, and today’s top stories in Hindi only at Aisanet News Hindi. हिंदी न्यूज़ और हिंदी समाचार पढ़ें। देश-दुनिया की ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, मनोरंजन, खेल और आज की बड़ी खबरें हिंदी में।
Read more Photos on

Recommended Stories