Viral Girl Oshin Pandiya: ऑफिस की दिवाली पार्टी के एक डांस ने बनाया इंटरनेट सेंसेशन, कौन हैं ओशीन?

Viral Girl Oshin Pandiya: ऑफिस की दिवाली पार्टी के एक डांस ने बनाया इंटरनेट सेंसेशन, कौन हैं ओशीन?

Published : Nov 03, 2026, 08:46 AM IST

चंडीगढ़ की ओशीन पांडिया ने ऑफिस की दिवाली पार्टी में 'झल्ला वल्लाह' गाने पर अचानक डांस किया। उनके डांस और मुस्कान का वीडियो इंस्टाग्राम पर करीब 2 करोड़ व्यूज पार कर चुका है। आखिर क्यों वायरल हुआ यह वीडियो?

Viral Dance Video:  सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऑफिस दिवाली पार्टी का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। चंडीगढ़ की ओशीन पांडिया ने अपनी ऑफिस पार्टी में बॉलीवुड गाने 'झल्ला वल्लाह' पर ऐसा डांस किया कि देखने वाले तारीफ करते नहीं थक रहे। उनके डांस स्टेप्स, खूबसूरत अंदाज और प्यारी सी मुस्कान ने इंटरनेट पर लोगों का ध्यान खींच लिया है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को करीब 20 मिलियन यानी 2 करोड़ बार देखा जा चुका है।

ऑफिस की दिवाली पार्टी में अचानक शुरू किया डांस
ओशीन पांडिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह वीडियो शेयर किया था। इसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा, 'ऑफिस दिवाली पार्टी में एक डांस तो बनता है।' वीडियो में ओशीन नीले और हरे रंग के खूबसूरत कुर्ते में नजर आ रही हैं। इसी दौरान वह फिल्म 'इश्कजादे' के लोकप्रिय गाने 'झल्ला वल्लाह' पर डांस करना शुरू कर देती हैं। उनके अचानक डांस शुरू करते ही ऑफिस के सहकर्मी भी उत्साहित हो जाते हैं।

डांस स्टेप्स से ज्यादा मुस्कान ने जीता दिल
ओशीन के डांस के दौरान कुछ सहकर्मी भी उनके साथ थिरकने लगते हैं, जबकि बाकी लोग मोबाइल से इस खास पल को रिकॉर्ड करते दिखाई देते हैं। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स उनके डांस स्टेप्स और पारंपरिक कपड़ों की तारीफ कर रहे हैं। हालांकि, सबसे ज्यादा चर्चा उनकी मुस्कान की हो रही है। कई यूजर्स ने मजाकिया अंदाज में उन्हें ऑफिस की सबकी 'क्रश' तक बता दिया।

2 करोड़ व्यूज के पार पहुंचा Viral Dance Video
ओशीन का यह वीडियो इंस्टाग्राम पर करीब 20 मिलियन व्यूज हासिल कर चुका है। दिवाली पार्टी के इस छोटे से डांस ने सोशल मीडिया पर बड़ी लोकप्रियता हासिल कर ली है। यह वीडियो दिखाता है कि ऑफिस में त्योहारों का जश्न सिर्फ औपचारिक कार्यक्रम तक सीमित नहीं रहता। कभी-कभी सहकर्मियों के बीच का एक अचानक और खुशनुमा पल भी इंटरनेट पर लोगों का दिल जीत लेता है।

05:56Diwali 2026: दिव्यांग कारीगरों का हुनर देखिए! मिट्टी के दीयों से लिख रहे आत्मनिर्भरता की नई कहानी
05:25Mainpuri Encounter: लूट की कार से घूम रहे थे लुटेरे! पुलिस से हो गया सामना, और फिर...?
06:17Shah Rukh Khan Birthday: किंग खान का खास अंदाज, मन्नत की छत से फैंस को दिया सरप्राइज!
03:05Dhanteras 2026 Date: कब है धनतेरस, इस दिन कितने शुभ मुहूर्त? जानें उज्जैन के ज्योतिषाचार्य से
03:19Viral Girl Oshin Pandiya: ऑफिस की दिवाली पार्टी के एक डांस ने बनाया इंटरनेट सेंसेशन, कौन हैं ओशीन?
05:50अमेरिका का ईरान पर सीक्रेट अटैक! Qeshm Island पर धमाके, मिडिल ईस्ट में फिर युद्ध का खतरा
03:52'घुसपैठिए भगाओ, देश बचाओ' Suvendu Adhikari ने Rahul Gandhi-Mamata Banerjee को चुन-चुनकर धोया!
05:01Gold-Silver Price: चांदी ऑलटाइम हाई से ₹2 लाख सस्ती, सोना भी लुढ़का! दिवाली पर खरीदें या रुकें?
09:24Muzaffarpur Blast: गैस लीकेज की शिकायत किसने अनसुनी की? ब्लास्ट के बाद फूटा लोगों का गुस्सा
Read more