UK Flight Disruption: ब्रिटेन के आसमान में अचानक मचा हड़कंप! ATC सिस्टम फेल होते ही 300 फ्लाइट्स रद्द, हजारों यात्री फंसे

Published : Sep 09, 2026, 08:00 AM IST
UK Flight Disruption: ब्रिटेन के आसमान में अचानक मचा हड़कंप! ATC सिस्टम फेल होते ही 300 फ्लाइट्स रद्द, हजारों यात्री फंसे

सार

UK air traffic control failure: ब्रिटेन के एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम में अचानक आई एक तकनीकी खराबी से हड़कंप मच गया है। इस वजह से करीब 300 फ्लाइट्स रद्द कर दी गई हैं, जिससे एयरपोर्ट्स पर भारी भीड़ जमा हो गई है और यात्री परेशान हैं।

300 Flights Cancelled: ब्रिटेन के एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) सिस्टम में एक बड़ी तकनीकी खराबी आ गई है। इसके चलते करीब 300 फ्लाइट्स अचानक रद्द कर दी गई हैं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस गड़बड़ी के बाद ब्रिटेन में हवाई यात्रा पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गई है।

ब्रिटेन की नेशनल एयर ट्रैफिक सर्विस (NATS) ने इस मामले पर कहा है कि वे इस समस्या को ठीक करने में जुटे हुए हैं।

एयरपोर्ट्स पर फंसे हजारों यात्री

फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट Flightradar24 के मुताबिक, इस तकनीकी खराबी का असर कई बड़ी एयरलाइंस पर पड़ा है। ब्रिटिश एयरवेज, ईजीजेट, KLM और लुफ्थांसा समेत कई कंपनियों की उड़ानें या तो रद्द हो गई हैं या उनमें काफी देरी हो रही है। इस वजह से ब्रिटेन के बड़े एयरपोर्ट्स यात्रियों से खचाखच भर गए हैं और हजारों लोग वहां फंसे हुए हैं।

यात्रियों से की गई अपील

लंदन के हीथ्रो, स्टैनस्टेड और सिटी एयरपोर्ट पर सबसे ज्यादा असर पड़ा है। इनके अलावा मैनचेस्टर और बर्मिंघम जैसे शहरों के एयरपोर्ट पर भी यही हाल है। अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की है कि वे एयरपोर्ट आने से पहले अपनी फ्लाइट का स्टेटस जरूर चेक कर लें।

कई एयरलाइंस ने यात्रियों को बताया है कि 'सिस्टम फेल' होने की वजह से उड़ानें रोकी गई हैं। लेकिन कुछ कंपनियों ने कोई साफ जानकारी नहीं दी, जिससे यात्री और भी परेशान हो रहे हैं। इस बीच, यात्री सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा निकाल रहे हैं। अधिकारी इस बात की जांच कर रहे हैं कि यह तकनीकी खराबी आखिर हुई कैसे और इसके पीछे कोई और वजह तो नहीं है।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

JP Nadda WHO Meeting: WHO में भारत का डंका! मेडिकल कॉलेजों से डिजिटल हेल्थ तक जेपी नड्डा ने गिनाईं बड़ी उपलब्धियां
Singapore PM Salary: दुनिया के सबसे ज्यादा वेतन वाले PM की कमाई में भारी इजाफा, वजह क्या है?