झारखंड की सबसे भयानक खबर : 7वीं के 4 छात्रों ने की एक स्टूडेंट की हत्या, वजह भी खतरनाक

Published : Nov 28, 2026, 06:50 PM IST
murder

सार

झारखंड के चतरा में एक सरकारी से एक खतरनाक खबर सामने आई है। जहां 4 छात्रों ने मिलकर एक स्टूडेंट की बेरहमी से हत्या कर दी। हैरानी की बात यह है कि आरोपी बच्चे 7वीं कक्षा में पढ़ाई करते हैं।

रांची. झारखंड के चतरा में एक सरकारी आवासीय स्कूल से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां 7वीं कक्षा के एक छात्र की कथित तौर पर उसके ही साथ पढ़ने वाले 4 छात्रों ने गला घोंटकर हत्या कर दी। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, मृतक ने आरोपियों के तंबाकू खाने और सिगरेट पीने की शिकायत स्कूल के प्रिंसिपल और हॉस्टल वार्डन से की थी। इसी बात को लेकर आरोपी छात्र उससे नाराज थे।

शिकायत के बाद बढ़ा विवाद

  • मृतक छात्र स्कूल के हॉस्टल में रहता था। उसने अपने साथ रहने वाले कुछ छात्रों को तंबाकू खाते और सिगरेट पीते देखा था। इसके बाद उसने इस बात की जानकारी प्रिंसिपल और हॉस्टल वार्डन को दी।
  • बताया जा रहा है कि शिकायत के बाद आरोपी छात्र उससे नाराज हो गए थे। इसी नाराजगी के चलते उन्होंने कथित तौर पर छात्र को निशाना बनाया।

गला घोंटकर हत्या का आरोप

पुलिस के मुताबिक, स्कूल के 4 छात्रों पर अपने साथी की गला घोंटकर हत्या करने का आरोप है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वारदात किस तरह हुई और इसमें कौन-कौन शामिल था।

स्कूल में छात्र की मौत से सवाल

इस घटना ने स्कूल और हॉस्टल में बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जिस छात्र ने स्कूल में नशे जैसी आदतों के खिलाफ शिकायत की, उसी की हत्या का आरोप उसके साथियों पर लगा है। फिलहाल मामले में पुलिस की जांच जारी है। घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

China J-35A Fighter Jet: चीन का J-35A तैयार, रडार को चकमा देने वाले फाइटर जेट की पहली झलक
Bihar से पैसा कमाने आते हैं, संकट में कोई क्यों नहीं आता? Khesari Lal Yadav ने क्यों उठाया सवाल?