ये कैसी शादी : किसी मेहमान की टूटी रीढ़ की हड्डी तो किसी के हाथ-पैर, दर्दनाक था वेलकम का दृश्य

Published : Feb 13, 2026, 01:55 PM IST
Chhattisgar Janjgir Champa wedding baraat accident

सार

Truck Accident During Wedding Celebration : छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चंपा हो रही एक शादी की खुशियां उस वक्त चीख-पुकार में बदल गई। जब एक ट्रक डीजे पर डांस कर रहे बारितयों पर चढ़ गया। बताया जाता है कि  इस घटना में कई लोग घायल हुए हैं।

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चंपा जिले के एक गांव में शादी की खुशियां थीं। बारात आ चुकी थी, बाराती डीजे की धुन पर डांस कर रहे थे। वहीं दु्ल्हन के परिवार के लोग दूल्हे का स्वागत-सत्कार में लगे थे। लेकिन तभी एक ट्रक आया और उसने शादी के जश्न को तहस-नहस कर दिया, जिससे खुशी चीखों में तब्दील हो गई।

किसी के टूटी रीढ़ की हड्डी तो किसी के टूटे हाथ-पैर

दरअसल, यह घटना बिर्रा थाना क्षेत्र के घिवरा गांव की है, जहां मंगलवार देर रात रथू देवांगन के घर बेटी की शादी थी। बाराती घर के द्वार पर डांस कर रहे थे। इसी दौरान एक अबेकाबू ट्रक ने डीजे पर नाच रहे बारातियों को टक्कर मार दी। जिसमें कई लोग घायल हो गए। एक व्यक्ति की रीढ़ की हड्डी टूट गई, जबकि दो महिलाओं के पैर टूट गए वहीं और एक को सीने में गंभीर चोटें आईं। फिर क्या था देखते ही देखते खुशियां चीख-पुकार में बदल गईं।

दर्दनाक हादसे ने गांव में मचाया हड़कंप

इस घटना से पूरे गांव में हड़कंप मच गया। किसी तरह घायल बारातियों को अस्पताल ले जाया गया है। बताया जाता है कि हादसे में चार महिला मेहमान गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिनमें से एक को गंभीर हालत में बिलासपुर रेफर किया गया है। घायल महिलाओं में भूरी बाई (65), राधिका देवांगन, रेणुका देवांगन (55), और उषा बाई देवांगन (53) शामिल हैं।

गुस्साए बारातियों ने ट्रक ड्राइवर को जमकर धुना

हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी। वहीं गुस्साए बारातियों ने चालक की पिटाई की, जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया और वाहन जब्त कर लिया है।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

1 महीने में 2 बच्चे? जन्म से पहले बना बर्थ सर्टिफिकेट! बंगाल SIR में चौंकाने वाले खुलासे!
Bangladesh Next PM Net Worth: अमीरी में पत्नी से भी पीछे तारिक रहमान, जानिए कितना है बैंक बैलेंस