UP News: ब्रह्मोस संग CM योगी का हार्ड पावर विजन, नए उत्तर प्रदेश की बढ़ती ताकत

Published : Feb 13, 2026, 09:50 AM IST
yogi adityanath up budget 2026 BrahMos hard power vision

सार

बजट 2026-27 के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ब्रह्मोस के साथ अपनी कवर इमेज बदलकर नए उत्तर प्रदेश की ताकत दिखाई। 9.12 लाख करोड़ के बजट और रक्षा उत्पादन के संगम से यूपी विकास, सुरक्षा और निवेश का मजबूत मॉडल बनकर उभरा है।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अब तक का सबसे बड़ा बजट पेश करने वाली योगी सरकार ने “नए यूपी” की बढ़ती शक्ति का साफ संकेत दिया है। बजट 2026-27 के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट की कवर इमेज बदली, जो प्रदेश की आर्थिक और सामरिक मजबूती का प्रतीक बन गई है।

ब्रह्मोस के साथ ‘हार्ड पावर विजन’ का स्पष्ट संदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी नई कवर इमेज में ब्रह्मोस मिसाइल के साथ अपनी तस्वीर साझा की है। इसके जरिए उन्होंने प्रदेश के “हार्ड पावर विजन” को सामने रखा। यह संदेश बताता है कि उत्तर प्रदेश अब केवल विकास का केंद्र नहीं, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा में भी अहम भूमिका निभा रहा है।

रक्षा उत्पादन का उभरता वैश्विक हब बनता उत्तर प्रदेश

सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री का यह संदेश दर्शाता है कि लखनऊ में ब्रह्मोस के निर्माण से उत्तर प्रदेश रक्षा उत्पादन के क्षेत्र में एक उभरता हुआ वैश्विक हब बन चुका है। इससे प्रदेश में निवेश, तकनीक और रोजगार के नए अवसर भी सृजित हो रहे हैं।

9.12 लाख करोड़ के बजट और सामरिक शक्ति का संगम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 9.12 लाख करोड़ रुपये के बजट और सामरिक शक्ति के मेल का संदेश प्रदेशवासियों को दिया है। बजट के माध्यम से उन्होंने स्पष्ट किया कि उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था अब “फर्श से अर्श” तक पहुंच चुकी है।

विकास, सुरक्षा और निवेश का त्रिवेणी मॉडल

सीएम योगी का यह संदेश उत्तर प्रदेश के विकास, सुरक्षा और निवेश के त्रिवेणी मॉडल को दर्शाता है। “सुपरसोनिक केसरिया” विजन यह बताता है कि उत्तर प्रदेश न सिर्फ देश के विकास का इंजन बन रहा है, बल्कि प्रदेशवासियों की सुरक्षा का मजबूत कवच भी तैयार कर चुका है।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

कौन हैं कथावाचक उत्तम स्वामी, लगा रेप का आरोप, कई मुख्यमंत्रियों के हैं गुरू?
UP में दिल्ली जैसा हादसा, गड्ढे में गिरा बाइक सवार, 12 घंटे बाद मौत