Chhattisgarh City Gas Project Launch: रायपुर में CM विष्णु देव साय ने शुरू की CNG-PNG सेवा, स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा

Published : Feb 27, 2026, 04:21 PM IST
Vishnu Deo Sai launch chhattisgarh City Gas Project

सार

CM विष्णु देव साय ने रायपुर में सिटी गैस अवसंरचना परियोजना का शुभारंभ किया। अब डीपीएनजी के जरिए घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को पाइपलाइन गैस मिलेगी तथा सीएनजी स्टेशनों का विस्तार होगा। इससे प्रदूषण कम होगा और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा।

रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के एक निजी होटल में सिटी गैस अवसंरचना परियोजना का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने सीएनजी से चलने वाले वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साथ ही रायपुर नगर निगम की पहली पाइपलाइन गैस उपभोक्ता श्रीमती पूनम चौबे से बातचीत कर घरेलू उपयोग में पाइपलाइन गैस (डीपीएनजी) की सुविधा के बारे में जानकारी ली।

छत्तीसगढ़ रजत जयंती वर्ष में विकास की नई उपलब्धि

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ अपने गठन के 25 वर्ष पूरे कर रजत जयंती वर्ष मना रहा है। इन 25 वर्षों में प्रदेश ने विकास के कई नए आयाम स्थापित किए हैं। सिटी गैस अवसंरचना परियोजना इस विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। यह पहल केवल एक नई सुविधा नहीं, बल्कि स्वच्छ ऊर्जा, पर्यावरण संरक्षण और आधुनिक अधोसंरचना की दिशा में राज्य का मजबूत संकल्प है।

डीपीएनजी (Domestic Piped Natural Gas) से घर-घर पाइपलाइन गैस सुविधा

मुख्यमंत्री ने बताया कि अब मेट्रो शहरों की तरह डीपीएनजी के माध्यम से घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को पाइपलाइन के जरिए गैस उपलब्ध कराई जाएगी। इससे उपभोक्ताओं को सिलेंडर रिफिल की परेशानी से छुटकारा मिलेगा और सुरक्षा भी बढ़ेगी। सस्ती और सुलभ ऊर्जा मिलने से उद्योगों को भी लाभ होगा और निवेश के नए अवसर पैदा होंगे।

सीएनजी स्टेशन नेटवर्क विस्तार: प्रदूषण में कमी और ईंधन खर्च में राहत

मुख्यमंत्री ने एचसीजी समूह को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि रायपुर, बलौदाबाजार और गरियाबंद जिलों में जल्द ही सीएनजी स्टेशनों का व्यापक नेटवर्क विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वाहनों में सीएनजी के उपयोग से प्रदूषण कम होगा और आम नागरिकों को ईंधन खर्च में भी राहत मिलेगी।

राज्य बजट में अधोसंरचना और ग्रीन एनर्जी पर जोर

मुख्यमंत्री ने बताया कि हाल ही में प्रस्तुत राज्य बजट में अधोसंरचना विकास के लिए महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए हैं। सरकार का लक्ष्य है कि शहरों से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। प्रदेशवासियों को मेट्रो शहरों जैसी सुविधाएं देने के लिए ग्रीन एनर्जी को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे स्वच्छ ईंधन अपनाकर पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी निभाएं और हरित, विकसित व आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ के निर्माण में सहयोग करें।

रायपुर, बलौदाबाजार और गरियाबंद में परियोजना की शुरुआत

उल्लेखनीय है कि सिटी गैस अवसंरचना परियोजना रायपुर, बलौदाबाजार और गरियाबंद जिलों में प्रारंभ की गई है। इसके तहत घरेलू और व्यावसायिक उपयोग के लिए पाइपलाइन से पीएनजी की आपूर्ति की जाएगी और वाहनों के लिए सीएनजी भी उपलब्ध होगी। कार्यक्रम में एचसीजी समूह के प्रबंध निदेशक श्री राहुल चोपड़ा, निदेशक श्री राजीव माथुर, अध्यक्ष श्री दीपक सावंत, श्री राकेश रंजन, गैल इंडिया के प्रतिनिधि और उद्योग जगत के कई लोग उपस्थित रहे।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Chhattisgarh News: CM विष्णु देव साय की किसानों को बड़ी सौगात, होली से पहले मिलेगी 10 हजार करोड़ धान अंतर राशि ट्रांसफर
UP में रजिस्ट्री नियम में बड़ा बदलाव! मकान-दुकान खरीदने वाले तुरंत जान लें नई व्यवस्था