
रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के जन्मदिन के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में देर रात तक खुशी और स्नेह का माहौल रहा। प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, उद्योगपतियों, समाजसेवियों और मीडिया प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएँ दीं। इस विशेष अवसर पर मुख्यमंत्री को फलों से तौला गया, जो कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रहा।
मुख्यमंत्री श्री साय ने सभी अतिथियों से आत्मीय मुलाकात की और उनके प्रेम व शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि आप सभी के स्नेह और सहयोग से मैं भावुक हूँ। उन्होंने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ के उज्ज्वल भविष्य के लिए हम सभी को मिलकर कार्य करना होगा। आपका समर्थन और आशीर्वाद इसी प्रकार मिलता रहे, यही मेरी कामना है।
मुख्यमंत्री निवास में मंत्रीगण, विधायक और विभिन्न जनप्रतिनिधि भी बधाई देने पहुंचे। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन, वन मंत्री श्री केदार कश्यप, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने मुख्यमंत्री को शुभकामनाएँ दीं।
विधायक श्री धरमलाल कौशिक, श्री अजय चंद्राकर, श्री पुरंदर मिश्रा, श्री मोतीलाल साहू, गुरु खुशवंत साहेब, श्री दीपेश साहू और श्री ललित चन्द्राकर सहित विभिन्न आयोगों और मंडलों के अध्यक्ष एवं सदस्य भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री को प्रदेश के उद्योगपतियों, व्यापारी संगठनों, खेल जगत के प्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, दिव्यांग संगठनों, अल्पसंख्यक समाज, शिक्षाविदों और मीडिया जगत के वरिष्ठ जनों ने भी जन्मदिन की बधाई दी। मुख्यमंत्री ने सभी का धन्यवाद करते हुए प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ को आत्मनिर्भर और विकसित राज्य बनाने के लिए सरकार हर वर्ग के हित में लगातार काम कर रही है।
जिला प्रशासन रायपुर और स्वास्थ्य विभाग की पहल ‘प्रोजेक्ट धड़कन’ के तहत हृदय सर्जरी के बाद स्वस्थ हुए बच्चे पारुल, नमन शर्मा और हिमांशु ध्रुव ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की। वहीं ‘प्रोजेक्ट जिंदगी मुस्कुराएगी’ के अंतर्गत नाक की सर्जरी के बाद नन्ही प्रेमिन साहू भी जन्मदिन की बधाई देने पहुंची। मुख्यमंत्री ने बच्चों से स्नेहपूर्वक मुलाकात की। उन्होंने नमन शर्मा को गोद में उठाया और बच्चों का उत्साह बढ़ाया। मुख्यमंत्री ने इन बहादुर बच्चों को प्रेरक किताबें भेंट कीं।
मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर ‘प्रोजेक्ट दिव्य धुन’ के अंतर्गत शासकीय दृष्टि एवं श्रवण बाधित विद्यालय मठपुरैना के बच्चों ने मधुर गीतों की प्रस्तुति दी। बच्चों ने “बार-बार दिन ये आए”, “अंगना में भारत माता के चिरैया” सहित जसगीत, करमा और देवार गीत प्रस्तुत कर माहौल को भावुक बना दिया। मुख्यमंत्री ने बच्चों की कला की सराहना की और उन्हें ट्रैक सूट, लोवर-टीशर्ट तथा प्रोत्साहन राशि प्रदान की।
कला केंद्र रायपुर के विद्यार्थी भी मुख्यमंत्री को बधाई देने पहुंचे। कक्षा आठवीं के छात्र आदित्य शर्मा ने मुख्यमंत्री का स्केच भेंट किया। वायलिन वादक आरीव झा और अमायरा अग्रवाल तथा तबला वादक योगेश सिंह सहित सभी बच्चों को मुख्यमंत्री ने आशीर्वाद दिया।
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को बधाई देने बड़ी संख्या में सामाजिक संगठन और नागरिक पहुंचे। महिला अधिवक्ताओं ने पगड़ी पहनाकर उनका सम्मान किया। सिख समाज ने पवित्र कृपाण भेंट की, जबकि शदाणी दरबार रायपुर ने पवित्र सरोपा प्रदान किया। छत्तीसगढ़ रामनामी राम-राम भजन संस्था के प्रतिनिधिमंडल ने रामनामी मुकुट और शॉल भेंट कर मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों, रायपुर प्रेस क्लब, राज्य प्रशासनिक सेवा संघ, छत्तीसगढ़ किसान मोर्चा और हमर चिन्हारी साहित्य समिति के सदस्यों ने भी जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और एक विशेष पोट्रेट भेंट किया।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।