Valentine Week में कपल का खतरनाक इश्क, प्रॉमिस डे पर वादा कर किया सुसाइड

Published : Feb 13, 2026, 03:08 PM IST

छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले से वेलेंटाइन वीक में सबसे दर्दनाक खबर सामने आई है। जहां जिंदगी भर साथ देने का वाद करने वाले कपल ने एक ही दिन सुसाइड कर लिया। 

PREV
15

वेलेंटाइन वीक में सबसे दर्दनाक खबर

वेलेंटाइन वीक यानि प्यार करने वालों के लिए यह किसी त्यौहार से कम नही हैं। क्योंकि इन दिनों वह अपने प्यार का इजहार कर प्रेमी के साथ जिंदगी भर रहने का वादा करते हैं। लेकिन छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले से जो खबर सामने आई है, उसने रोंगटे खड़े कर दिए हैं। यहां कपल ने वेलेंटाइन डे से एक दिन पहले सुसाइड कर लिया। गर्लफ्रेंड ने घर के अंदर फांसी लगाई तो बॉयफ्रेंड ने गांव के बाहर एक पेड़ से लटककर अपनी जान दे दी।

25

यह दुखद घटना जिले के पेंड्रा थाना क्षेत्र के गांव की

दरअसल, यह दुखद घटना जिले के पेंड्रा थाना क्षेत्र के गांव की है। जहां 11 फरवरी की रात अनीता सिंह (20) ने फांसी लगाकर मौत को गले लगा लिया। जैसे ही बॉयफ्रेंड कृष्णा सिंह (18) ने फंदे पर अपनी गर्लफ्रेंड को लटकते देखा तो, उसने घर के पास एक पेड़ पर फंदा बनाकर फांसी लगा ली, जिससे उसकी भी मौत हो गई।

35

कृष्णा सिंह और अनीता एक दूसरे पर छिड़कते थे जान

कृष्णा सिंह और अनीता एक दूसरे से प्यार करते थे। किसी तरह उनके परिवार वाले भी विवाह के लिए मान गए थे। लड़का 18 साल का था, वहीं लड़की भी बालिग हो चुकी थी। तो परिवार ने कह दिया था कि जब लड़का 21 का हो जाएगा तो विवाह कर देंगे। लेकिन लड़की ने कहा कि रिश्ता तय हो गया था और शादी नहीं होने की वजह से उसकी बदनामी हो रही है। इसलिए उसने यह खौफनाक कदम उठाया।

45

एक शादी से शुरू हुई थी दोनों की लव स्टोरी

बता दें कि अमलिहा गांव के रहने वाले कृष्णा सिंह और माली गांव की रहने वाली अनीता की दो साल पहले एक शादी समरोह में मुलाकात हुई थी। वहां दोनों ने फोन नंबर एक्सचेंज किया और बातचीत करने लगे। कुछ समय बाद दोस्ती प्यार में बदल गई। इसके बाद उन्होंने शादी कर जिंदगी भर रहने का फैसला कर लिया।

55

लड़के के पिता ने कही ये बात

वहीं इस पू्रे मामले में मृतक युवक के पिता मान सिंह ने बताया कि दोनों को हमने कहा था कि 2 साल बाद शादी कर देंगे। हमारा बेटा मान भी गया था, लेकिन लड़की हमेशा कहती थी कि वह बदनाम हो रही है।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories