
चिकमगलूर (कर्नाटक): कॉफी के बागानों के लिए मशहूर कर्नाटक के चिकमगलूर में साइबर क्रिमिनल्स ने लोगों की नींद उड़ा रखी है। अब शहर की एक महिला के साथ हुई धोखाधड़ी का ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर कोई भी हैरान रह जाए। महिला को न तो कोई OTP मिला, न ही उन्होंने किसी अनजान ऐप का लिंक खोला, फिर भी उनके बैंक खाते से किश्तों में 18 लाख रुपये से ज़्यादा की रकम गायब हो गई।
यह मामला IDFC फर्स्ट बैंक से जुड़ा है। महिला के खाते से 4 मार्च से 21 अप्रैल के बीच अलग-अलग तारीखों पर कुल 18.24 लाख रुपये निकाल लिए गए। बैंक स्टेटमेंट की जांच में पता चला कि यह पैसा कई अनजान खातों में ट्रांसफर किया गया है। महिला ने पुलिस को बताया कि सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि पैसे कटने का न तो कोई OTP आया, न कोई अलर्ट मैसेज और न ही कोई शक पैदा करने वाला APK लिंक उनके मोबाइल पर आया।
आमतौर पर साइबर ठग OTP पूछकर या फर्जी लिंक भेजकर मोबाइल हैक करते हैं। लेकिन इस मामले में बिना किसी चेतावनी के बैंक खाते से पैसे गायब हो जाना वाकई चिंताजनक है। महिला को इस धोखाधड़ी का पता तब चला जब उन्होंने अपना बैंक खाता चेक किया।
इस मामले में महिला ने चिकमगलूर साइबर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस से गुहार लगाई है कि उनके पैसे वापस दिलाए जाएं और आरोपियों को पकड़कर सख्त कार्रवाई की जाए। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और उन खातों की जानकारी जुटा रही है जिनमें पैसा ट्रांसफर हुआ है। शक है कि यह पैसा अलग-अलग बैंक खातों और डिजिटल वॉलेट के जरिए निकाला गया है।
चिकमगलूर जिले में साइबर धोखाधड़ी के मामले दिन-ब-दिन बढ़ते जा रहे हैं। इस साल जनवरी से अब तक साइबर फ्रॉड के 29 मामले दर्ज हो चुके हैं, जिनमें लोगों ने करीब 4 से 5 करोड़ रुपये गंवाए हैं। इनमें से ज्यादातर मामले पैसा दोगुना करने का लालच, ऑनलाइन इन्वेस्टमेंट फ्रॉड, फर्जी लिंक और बैंक KYC अपडेट के नाम पर हुई ठगी के हैं। अब तक दर्ज 29 मामलों में से पुलिस सिर्फ 6 मामलों को ही सुलझा पाई है, बाकी की जांच जारी है।
साइबर थाने की पुलिस ने आम लोगों को चेतावनी दी है। पुलिस ने कहा है कि अनजान कॉल्स, इन्वेस्टमेंट के लालच वाले ऑफर्स, बैंक जानकारी मांगने वाले मैसेज और संदिग्ध लिंक से सावधान रहें। अगर आपके बैंक खाते में कोई भी संदिग्ध लेन-देन दिखे, तो तुरंत अपने बैंक और साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।