
China Humanoid Robots: जरा कल्पना कीजिए... आप किसी बड़े अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में पहुंचे हों और वहां स्वागत के लिए इंसान नहीं, बल्कि रोबोट खड़े हों। कोई आपके लिए कॉफी बना रहा हो, कोई डांस कर रहा हो और कोई मार्शल आर्ट्स दिखा रहा हो। चीन के शेन्जेन में कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। APEC Summit 2026 के दौरान चीन ने अपनी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और रोबोटिक्स तकनीक का ऐसा प्रदर्शन किया, जिसने दुनिया का ध्यान खींच लिया।
17 नवंबर को शेन्जेन में 100 से ज्यादा ह्यूमनॉइड रोबोट्स ने एक साथ डांस किया। रोबोट्स संगीत की धुन पर हाथ-पैर हिलाते और एक जैसी गतिविधियां करते नजर आए। इस अनोखे प्रदर्शन को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे। कई दर्शक मोबाइल से वीडियो बनाते दिखाई दिए। सोशल मीडिया पर भी इन रोबोट्स के वीडियो चर्चा में हैं।
With APEC in town, Shenzhen China 🇨🇳 is putting on plenty of robot carnival events.
EngineAI’s T800 brought a full-on 100-robot dance party. via @XRoboHub https://t.co/kZGR9cHS75
— SocialWiz (@SocialWiz) November 18, 2026
यह भी पढ़ें: आसिम मुनीर बने पाकिस्तान के 'सेल्समैन'? ट्रंप को दिखाए मिनरल बॉक्स पर UN में भारत ने घेरा
APEC सम्मेलन के इंटरनेशनल मीडिया सेंटर में रोबोट्स ने पत्रकारों को कॉफी और दूसरे पेय पदार्थ परोसे। कुछ रोबोट्स ने आइसक्रीम सर्व की, जबकि अन्य ने मेहमानों का मनोरंजन किया। चीन ने इस प्रदर्शन के जरिए दिखाने की कोशिश की कि रोबोटिक्स तकनीक का इस्तेमाल फैक्ट्रियों से आगे बढ़कर रोजमर्रा की सेवाओं में भी हो सकता है।
रोबोट्स का प्रदर्शन केवल डांस तक सीमित नहीं रहा। कुछ ह्यूमनॉइड रोबोट्स ने मार्शल आर्ट्स और मुकाबले जैसी गतिविधियां भी दिखाईं। वहीं, रिपोर्ट्स के मुताबिक कुछ रोबोट्स पुलिस गश्त में सहायता करते नजर आए। इन प्रदर्शनों के जरिए रोबोट्स की शारीरिक संतुलन क्षमता, गतिविधियों के तालमेल और अलग-अलग काम करने की तकनीक को सामने रखा गया।
चीन ने यह प्रदर्शन ऐसे समय किया, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग APEC सम्मेलन के लिए शेन्जेन पहुंचे। 19 नवंबर को तीनों नेताओं के बीच अहम बैठक हुई। इसमें यूक्रेन युद्ध और परमाणु हथियारों जैसे मुद्दे चर्चा के केंद्र में रहे। दूसरी ओर, चीन ने सम्मेलन के जरिए अपनी तकनीकी क्षमताओं को दुनिया के सामने रखा।
शेन्जेन चीन के प्रमुख टेक्नोलॉजी हब में शामिल है। यहां Huawei, DJI और BYD जैसी बड़ी कंपनियों के मुख्यालय हैं। APEC के दौरान रोबोट्स का प्रदर्शन चीन की AI और ऑटोमेशन क्षेत्र में बढ़ती महत्वाकांक्षाओं को दर्शाता है। हालांकि, ऐसे प्रदर्शन तकनीक की संभावनाएं दिखाते हैं, लेकिन बड़े पैमाने पर इसके व्यावहारिक इस्तेमाल और लागत से जुड़ी चुनौतियां अभी बनी हुई हैं।
यह भी पढ़ें: एस्केलेटर पर Xi Jinping को ट्रंप ने दिया सहारा! कैमरे में कैद हुआ वो पल, व्हाइट हाउस ने दिखाया VIDEO
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।