LAC से पीछे हटा चीन? PLA की 10 ब्रिगेड जितनी फौज हटाई, रक्षा मंत्रालय की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

Published : Sep 14, 2026, 12:01 PM IST

India China Border Update: भारत और चीन सीमा पर लंबे समय से चले आ रहे तनाव के बीच एक बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है। रक्षा मंत्रालय की ताजा सालाना रिपोर्ट के मुताबिक, चीन ने लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (LAC) से सैनिकों की संख्या में खासी कमी की है।

PREV
15
LAC से चीन ने हटाईं 10 ब्रिगेड

रक्षा मंत्रालय ने अपनी सालाना रिपोर्ट (Annual Report 2025-26) में साफ किया है कि साल 2025 के दौरान उत्तरी सीमा पर चीनी सेना (PLA) की तैनाती में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। रिपोर्ट के मुताबिक, LAC के करीब और उससे सटे पारंपरिक ट्रेनिंग इलाकों से चीन ने 10 कंबाइंड-आर्म्ड ब्रिगेड के बराबर सैन्य टुकड़ियों को पीछे बुला लिया है।

25
कूटनीतिक बैठकों और बातचीत का दिखा असर

सैनिकों की इस वापसी को भारत और चीन के बीच लगातार चली बातचीत का नतीजा माना जा रहा है। मंत्रालय ने बताया कि राजनीतिक, कूटनीतिक और सैन्य स्तर पर दोनों देशों के बीच संपर्क काफी बढ़ा है। साल 2025 के दौरान WMCC (वर्किंग मैकेनिज्म फॉर कंसल्टेशन एंड कोऑर्डिनेशन) की 33वीं और 34वीं बैठकें मार्च और जुलाई में हुईं। इन लगातार मुलाकातों की वजह से सीमा पर सकारात्मक माहौल बना और स्थिरता देखने को मिली।

35
भारतीय सेना का रुख, मुस्तैदी में कोई ढिलाई नहीं

चीन के कदम पीछे खींचने के बावजूद भारतीय सेना ने अपनी सतर्कता कम नहीं की है। रक्षा मंत्रालय ने साफ शब्दों में कहा है कि LAC के हर सेक्टर में भारतीय सेना की तैनाती मजबूत, संतुलित और चुस्त बनी हुई है। सेना किसी भी तरह की अचानक पैदा होने वाली स्थिति या चुनौती का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार है। यानी भारत शांति का स्वागत तो कर रहा है, लेकिन सुरक्षा पर कोई समझौता नहीं है।

45
कश्मीर में हालात काबू में, पत्थरबाजी के मामले जीरो

रिपोर्ट में जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति को लेकर भी बड़ा अपडेट दिया गया है। सेना के लगातार प्रयासों के चलते घाटी में हिंसा का स्तर तेजी से नीचे आया है। सबसे अहम बात यह है कि विरोध-प्रदर्शनों में भारी कमी आई है और पत्थरबाजी की घटनाएं घटकर शून्य हो चुकी हैं। सुरक्षा बल पूरी मजबूती से स्थिति को अपने नियंत्रण में रखे हुए हैं।

55
सीमा पर तनाव घटा, लेकिन 'अनिश्चितता' अब भी बरकरार

रिपोर्ट में इस बात का भी जिक्र है कि 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान जम्मू-कश्मीर और नियंत्रण रेखा (LoC) पर हालात काफी बदल गए थे। हालांकि, मई 2025 में भारत और पाकिस्तान के डीजीएमओ (DGsMO) स्तर की बातचीत के बाद स्थितियां काफी हद तक स्थिर हुई हैं। इसके बावजूद मंत्रालय का मानना है कि सीमा पर अनिश्चितता का माहौल पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है, इसलिए चौकसी लगातार बनी रहेगी।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories