
वर्ल्ड न्यूजः लिफ़्ट के अंदर एक महिला को किस करने का वीडियो वायरल होने के बाद चीन के एक अरबपति की कंपनी के शेयर बुरी तरह गिर गए। इस एक वीडियो के चक्कर में कंपनी को लगभग 20 अरब युआन (करीब 2.9 अरब अमेरिकी डॉलर) का घाटा हुआ। ये अरबपति हैं 54 साल के चेन ताओ, जो पहले से शादीशुदा हैं। चेन 'विक्ट्री जायंट टेक्नोलॉजी' के चेयरमैन और फाउंडर हैं। यह कंपनी AI चिप बनाने वाली दिग्गज कंपनी एनवीडिया (Nvidia) की एक अहम सप्लायर है और चीन में प्रिंटेड सर्किट बोर्ड (PCB) बनाने वाली बड़ी कंपनियों में से एक है।
यह पूरा बवाल 6 जून को शुरू हुआ, जब 'शेनझेन जेनिस' नाम की एक सोशल मीडिया यूजर ने कुछ पोस्ट शेयर किए। उसने दावा किया कि उसका चेन ताओ के साथ अफेयर है। सबूत के तौर पर उसने दोनों के बीच हुई प्राइवेट चैट के स्क्रीनशॉट और लिफ़्ट के अंदर गले लगने और किस करने का वीडियो भी पोस्ट कर दिया। ये वीडियो चीन के सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया।
इस विवाद का सीधा असर कंपनी के शेयरों पर पड़ा। 8 जून को जैसे ही बाज़ार खुला, कंपनी के शेयर 9% से ज़्यादा लुढ़क गए। कुछ ही घंटों के अंदर कंपनी की मार्केट वैल्यू से 20 अरब युआन (लगभग 2.9 अरब डॉलर या करीब 24,000 करोड़ रुपये) साफ हो गए। हालांकि, अगले ही दिन शेयरों ने कुछ रिकवरी की, जिससे बाज़ार में फैली घबराहट थोड़ी कम हुई।
इस मामले पर विक्टरी जायंट टेक्नोलॉजी ने कहा है कि ऑनलाइन चल रही इन खबरों का कंपनी के बिजनेस या मैनेजमेंट पर कोई असर नहीं पड़ेगा। कंपनी का प्रोडक्शन और ऑर्डर सब सामान्य रूप से चल रहे हैं। जब चेयरमैन के इस्तीफे के बारे में सवाल किया गया, तो कंपनी के अधिकारियों ने जवाब दिया कि यह उनका निजी मामला है और अगर कोई फैसला होता है तो इसकी आधिकारिक जानकारी दी जाएगी।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।