
वायरल लव स्टोरीः कभी-कभी कोमा या पैरालाइसिस में पड़े लोग ऐसी वापसी करते हैं कि सब हैरान रह जाते हैं। ऐसा ही एक मामला चीन से सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। यहां एक पत्नी ने 7 साल से बिस्तर पर पड़े अपने पति के पैर में काटा, तो पति ने उठकर 'आई लव यू' कह दिया। ये कहानी साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट ने रिपोर्ट की है।
करीब 7 साल पहले, वॉटरप्रूफिंग का काम करने वाले झाओ जिन्कियान एक वेयरहाउस की छत पर फंसे तीन साल के बच्चे को बचाने के लिए चढ़े थे। बच्चे को सुरक्षित जगह पर पहुंचाते वक्त, वो खुद करीब 6 मीटर की ऊंचाई से नीचे गिर गए। गिरते वक्त उन्होंने बच्चे को बचाने के लिए उसे अपनी बॉडी से ढक लिया। बच्चा तो बच गया, लेकिन झाओ के सिर में गंभीर चोट आई। डॉक्टरों ने कहा था कि उनके होश में आने की उम्मीद बहुत कम है।
झाओ की पत्नी सोंग मेई (45) ने अपने पति को ठीक करने में 7 साल लगा दिए। वो हर दिन उनके कपड़े बदलतीं, उन्हें खाना खिलातीं और उनके हाथ-पैरों की एक्सरसाइज कराती थीं। सोंग लगातार झाओ से बातें करती रहती थीं। यही नहीं, नसों को एक्टिव करने के लिए वो रोज़ाना झाओ के पैर की उंगलियों में काटती थीं। पूरे सात साल तक उन्होंने अपने पति की ऐसी ही सेवा की। आखिरकार, उनके शरीर ने धीरे-धीरे हरकत करना शुरू कर दिया। पिछले दिनों जब झाओ ने अपनी पत्नी को देखकर कहा, 'मैं तुमसे प्यार करता हूं', तो सोंग हैरान रह गईं। बाद में डॉक्टरों ने भी जांच में बताया कि झाओ की हालत में काफी सुधार है।
हादसे से पहले दोनों एक साधारण ज़िंदगी जीते थे। सोंग एक किंडरगार्टन में आर्ट टीचर थीं और गरीब परिवारों के बच्चों को मुफ्त में पेंटिंग सिखाती थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हादसे से पहले झाओ ने भी कुछ बच्चों की पढ़ाई का खर्चा उठाया था। अब इन दोनों की कहानी चीनी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। लोग इसे 'सच्चा प्यार' बता रहे हैं।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।