Hanuman Chalisa Viral Video: रोते हुए बच्चे को 'हनुमान चालीसा' सुनाती है ये चीनी मां, बताया इसका चमत्कार

Published : Sep 30, 2026, 08:33 AM IST
Chinese woman viral video

सार

Chinese woman Hanuman Chalisa: सोशल मीडिया पर एक चीनी महिला का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। ये महिला अपने रोते हुए बच्चे को शांत करने के लिए 'हनुमान चालीसा' का पाठ सुनाती है। सिर्फ दो मिनट में बच्चा गहरी नींद में सो जाता है, जिसे देखकर इंटरनेट यूजर्स भी हैरान हैं।

Chinese Woman Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक चीनी महिला का वीडियो जमकर ट्रेंड कर रहा है। वजह है उसका अपने रोते हुए बच्चे को 'हनुमान चालीसा' सुनाना। आप सोच रहे होंगे कि एक चीनी महिला का हनुमान चालीसा से क्या कनेक्शन हो सकता है? लेकिन सच तो ये है कि इस मां को हनुमान चालीसा की असली ताकत समझ आ गई है।

सारा जेन हो (Sara Jane Ho) नाम की इस महिला ने इंस्टाग्राम पर अपना डेली रूटीन शेयर किया है। उन्होंने बताया कि जब भी उनका बच्चा रोता है, तो वो उसे हनुमान चालीसा सुनाती हैं। इसे सुनते ही बच्चा गहरी नींद में सो जाता है। वीडियो में सारा ने ये भी बताया कि उन्हें हनुमान चालीसा के बारे में कैसे पता चला। उनका ये वीडियो देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे और लोग इस पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।

दरअसल, 40 साल की सारा जेन अमेरिका में रहती हैं। उन्होंने मदरहुड (मातृत्व) से जुड़ा अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो बता रही हैं कि वो अपने बच्चे के साथ पूरा दिन कैसे बिताती हैं। इसी वीडियो में सारा ने बच्चे के रूटीन से जुड़ी कई बातें बताईं, जिनमें से एक हनुमान चालीसा भी है।

महिला ने वीडियो में क्या कहा?

सारा बताती हैं कि जब बच्चा जिद करता है या जोर-जोर से रोता है, तो वो भारतीय भक्ति गीत 'हनुमान चालीसा' प्ले कर देती हैं। इसे सुनते ही बच्चा सिर्फ 5 सेकंड में चुप हो जाता है और 2 मिनट के अंदर सो जाता है! सारा ने बताया, "जब मैं 'बर्निंग मैन' (Burning Man) इवेंट में गई थी, तब मैंने अपने भारतीय दोस्तों से ये भजन सुना था। अब मैं हर सुबह इसे प्ले करती हूं।"

सारा ने आगे बताया कि वो सरोगेट मदर (जो बच्चे के लिए ब्रेस्ट मिल्क पंप करती हैं) को मूंगफली और सोया मिल्क भेज रही हैं, ताकि भविष्य में बच्चे को कोई एलर्जी न हो। इसके अलावा, वो बच्चे को नंगे पैर बगीचे में ले जाकर 'ग्राउंडिंग' कराती हैं। उनका मानना है कि नंगे पैर पत्थर, घास या मिट्टी को छूने से बच्चे के नर्वस सिस्टम और शारीरिक विकास में मदद मिलती है। सारा ने लिखा, "छोटे बच्चों के पैरों में 2 लाख से ज्यादा नर्व एंडिंग्स (nerve endings) होते हैं! क्या आपके पास मेरे बच्चे 'जे' (J) के लिए कोई और सुझाव है? ❤️"

इस वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं और इसे खूब पसंद किया जा रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स इस पर तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि आपका बच्चा बहुत प्यारा है। वहीं दूसरे ने लिखा कि संगीत सुनने से बच्चे शांत हो जाते हैं। एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, "कितना प्यारा बच्चा है! सोते समय तो ये और भी क्यूट लगता होगा।"

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Rapido Pink: महिलाओं के लिए स्पेशल, नो टेंशन! मुंबई की लड़की ने शेयर किया अपना एक्सपीरियंस
Donald Trump: AI पर नहीं लगेगी कड़ी लगाम? ट्रंप ने टेक दिग्गजों के साथ किया बड़ा समझौता