Rapido Pink: महिलाओं के लिए स्पेशल, नो टेंशन! मुंबई की लड़की ने शेयर किया अपना एक्सपीरियंस

Published : Sep 30, 2026, 08:11 AM IST
Pink Ride Experience In Viral Video

सार

Female Rapido Captain Experience: मुंबई की बिजी सड़क पर अपनी राइड का इंतजार कर रही रुचिका का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वो अपनी महिला कैप्टन को देखकर काफी एक्साइटेड नजर आ रही हैं।

Rapido Pink Women Bike Taxi: मुंबई की रहने वाली कंटेंट क्रिएटर रुचिका राजपूत ने सोशल मीडिया पर अपना 'रैपिडो पिंक' (Rapido Pink) का एक्सपीरियंस शेयर किया है। रुचिका ने अपने वीडियो में बताया कि ये उनकी जिंदगी के सबसे सुरक्षित और आरामदायक सफर में से एक था। आपको बता दें कि सिर्फ एक दिन के अंदर ही इस वीडियो को 30 लाख (3 मिलियन) से ज्यादा लोग देख चुके हैं।

वीडियो की शुरुआत में रुचिका मुंबई की एक बिजी सड़क पर अपनी राइड का इंतजार करती दिख रही हैं। जैसे ही उन्हें पता चलता है कि उनकी कैप्टन एक महिला है, उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहता। अपनी मंजिल पर पहुंचने के बाद रुचिका ने अपना पूरा एक्सपीरियंस शेयर किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि अगर ज्यादा से ज्यादा महिलाएं बाइक टैक्सी ड्राइवर बनेंगी, तो इससे दूसरी महिलाओं को भी इस फील्ड में आने की प्रेरणा मिलेगी। वीडियो के आखिर में रुचिका अपनी महिला कैप्टन को थैंक्यू बोलती नजर आ रही हैं।

इस वीडियो पर लोगों के जमकर कमेंट्स आ रहे हैं। खुद रैपिडो कंपनी ने भी रुचिका के इस वीडियो पर कमेंट करके उनकी तारीफ की है। रैपिडो ने लिखा, 'हमारी सर्विस को पसंद करने और सपोर्ट करने के लिए आपका बहुत-बहुत शुक्रिया! इससे हमें और भी बेहतरीन एक्सपीरियंस देने की प्रेरणा मिलती है।' वहीं, आम यूजर्स भी 'हमें ऐसी और सर्विस की जरूरत है' और 'ये बहुत ही प्यारा एक्सपीरियंस है' जैसे कमेंट्स कर रहे हैं।

क्या है रैपिडो पिंक?

'रैपिडो पिंक' महिला यात्रियों के लिए रैपिडो की एक खास पहल है। इस सर्विस का मकसद महिलाओं को सुरक्षित और आरामदायक सफर देना है, जिसमें महिला यात्रियों के लिए सिर्फ महिला बाइक कैप्टन ही सर्विस देती हैं।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Donald Trump: AI पर नहीं लगेगी कड़ी लगाम? ट्रंप ने टेक दिग्गजों के साथ किया बड़ा समझौता
Noida Gangrape: न CCTV, न Panic Button! चार्जशीट में सीमेन-बाल कितने अहम? SC ने लिया संज्ञान