Modi Power: PM मोदी की नेतृत्व क्षमता का दुनिया ने माना लोहा, चिराग पासवान ने क्या कहा...

Published : Nov 23, 2026, 06:04 PM IST
Modi Power

सार

लोवी इंस्टीट्यूट की रिपोर्ट में पीएम मोदी को दूसरा सबसे प्रभावशाली क्षेत्रीय नेता बताया गया है। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने इस पर गर्व जताया। उन्होंने कहा कि पीएम की नीतियों व वैश्विक मंच पर भारत की भूमिका ने विश्व को प्रभावित किया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वैश्विक नेतृत्व क्षमता को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है। ऑस्ट्रेलिया के प्रतिष्ठित लोवी इंस्टीट्यूट की Asia Power Index 2026 रिपोर्ट में पीएम मोदी को दुनिया के दूसरे सबसे प्रभावशाली क्षेत्रीय नेताओं में स्थान मिलने की बात सामने आई है। इस उपलब्धि पर केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के नेता चिराग पासवान ने खुशी जताई है। दिल्ली में मीडिया से बातचीत के दौरान चिराग ने कहा कि एक भारतीय होने के नाते उन्हें इस पहचान पर गर्व है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की समावेशी सोच, गरीब कल्याण, विकास को प्राथमिकता और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत की भूमिका ने दुनिया के नेताओं को प्रभावित किया है। चिराग के मुताबिक, अलग-अलग देशों से प्रधानमंत्री को मिलने वाले सर्वोच्च सम्मान भी उनकी नेतृत्व क्षमता को दर्शाते हैं। आखिर इस वैश्विक पहचान पर चिराग पासवान ने और क्या कहा? देखिए उनका पूरा बयान।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Cooperative Bank Scam: केरल के सहकारी बैंकों में 1,582 करोड़ का घोटाला? राजीव चंद्रशेखर ने CPM को घेरा
Gohana Wedding Drama: बिना दुल्हन क्यों लौटी बारात? दूल्हे कुलदीप ने बताई 20 नवंबर की पूरी कहानी!