क्या है CJP का 'चप्पल प्रोटेस्ट', कब-क्यों हो रहा..प्रकाश राज समेत कौन-कौन होंगे शामिल?

Published : Oct 07, 2026, 11:58 AM IST
CJP Chappal Protest

सार

बेंगलुरु के फ्रीडम पार्क में 8 अक्टूबर को SIR के खिलाफ जन अदालत और CJP का ‘चप्पल विरोध प्रदर्शन’ होगा। इसमें प्रकाश राज समेत कई लोग होंगे शामिल।

CJP Chappal Protest Bengaluru: CJP के को-कन्वेनर आशुतोष रंका ने मंगलवार को बेंगलुरु में ‘चप्पल विरोध प्रदर्शन’ का ऐलान किया। यह प्रदर्शन गुरुवार, 8 अक्टूबर को बेंगलुरु के फ्रीडम पार्क में आयोजित किया जाएगा। इससे पहले फ्रीडम पार्क में वोटर लिस्ट के ‘स्पेशल इंटेंसिव रिविजन’ यानी SIR को लेकर ‘पीपल्स ट्रिब्यूनल’ या जन अदालत आयोजित की जाएगी। इस कार्यक्रम में SIR की प्रक्रिया से प्रभावित लोगों की बात सुनी जाएगी और वोटर लिस्ट से नाम हटाए जाने को लेकर उनकी चिंताओं पर चर्चा होगी।

चप्पल प्रोटेस्ट में क्या होगा?

  • आशुतोष रंका ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बेंगलुरु में गुरुवार का दिन काफी हलचल भरा रहने वाला है।
  • कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10:30 बजे फ्रीडम पार्क से होगी। पहले सभी लोग SIR को लेकर होने वाली जन अदालत में शामिल होंगे और उन कन्नड़ लोगों से बात करेंगे, जिनके नाम कथित तौर पर गलत तरीके से वोटर लिस्ट से हटा दिए गए हैं।
  • इसके बाद महिलाओं के समर्थन में ‘चप्पल विरोध प्रदर्शन’ किया जाएगा। इस कार्यक्रम में CJP नेताओं के अलावा युवा संगठन, सिविल सोसाइटी समूह और SIR से प्रभावित लोगों के शामिल होने की बात कही गई है।

चप्पल प्रोटेस्ट और जन अदालत में कौन-कौन होंगे शामिल?

  • SIR प्रक्रिया को लेकर अपनी चिंताएं जाहिर करने के लिए कर्नाटक के अलग-अलग हिस्सों के सिविल सोसाइटी समूह इस जन अदालत का आयोजन कर रहे हैं।
  • इस कार्यक्रम में CJP के फाउंडर अभिजीत दिपके, को-कन्वेनर आशुतोष रंका और प्रवक्ता सौरव दास के अलावा अभिनेता प्रकाश राज भी शामिल होंगे।
  • इनके साथ कई युवा संगठनों और सिविल सोसाइटी संगठनों के प्रतिनिधियों के भी कार्यक्रम में पहुंचने की उम्मीद है।
  • जन अदालत में SIR से प्रभावित लोगों की बात सुनी जाएगी और वोटर लिस्ट में हुए बदलावों को लेकर उनकी चिंताओं को सामने रखा जाएगा।

प्रकाश राज ने भी लोगों से जुड़ने की अपील की

अभिनेता प्रकाश राज ने भी X पर पोस्ट कर लोगों से फ्रीडम पार्क में होने वाले कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की। उन्होंने अपनी पोस्ट में CJP का जिक्र करते हुए कहा कि जन अदालत में अभिजीत दिपके, आशुतोष रंका, सौरव दास के साथ कई युवा संगठन और सिविल सोसाइटी समूह शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि पूरे कर्नाटक से SIR से प्रभावित लोग भी इस कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। प्रकाश राज ने सभी नागरिकों से लोकतंत्र को बचाने की इस लड़ाई में शामिल होने की अपील की और लोगों से 8 अक्टूबर को फ्रीडम पार्क, बेंगलुरु पहुंचने को कहा।

SIR को लेकर क्या हैं संगठनों की मांगें?

  • SIR का विरोध कर रहे समूहों ने वोटर लिस्ट में नाम हटाए जाने को लेकर गंभीर चिंताएं जाहिर की हैं।
  • इन संगठनों की मांग है कि SIR के दौरान हटाए गए सभी नामों से जुड़े फैसलों को रद्द किया जाए।
  • उनकी दूसरी प्रमुख मांग है कि SIR शुरू होने से पहले वाली वोटर लिस्ट को ही बरकरार रखा जाए।
  • संगठनों का आरोप है कि SIR की प्रक्रिया के दौरान चुनावी प्रक्रिया में गड़बड़ी हुई है।
  • इसी के चलते ये समूह मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की भी मांग कर रहे हैं।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

‘शुद्धिकरण’ के नाम पर पति ने की पत्नी से हैवानियत: पहले दी तालिबानी सजा, फिर कराया गैंगरेप
CM योगी के सामने बोलते-बोलते घबराई युवती, फिर मुख्यमंत्री ने जो किया उसका वीडियो वायरल