
'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) और उसके प्रमुख सहयोगियों पर बीजेपी ने भारत में अशांति फैलाने के लिए भारत विरोधी नेटवर्क से अवैध फंडिंग के आरोप लगाए हैं। बेंगलुरु में पत्रकारों से बातचीत के दौरान भाजपा के केंद्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह ने दावा करते हुए बताया कि अधिकारियों के पास CJP संस्थापक अभिजीत दिपके और रणनीतिकार आशुतोष रांका के विदेशी फाइनेंसरों से संबंधों के ठोस सबूत हैं।
जितेंद्र सिंह ने कहा कि CJP को अन-ऑथराइज्ड सोर्सेज, भारत विरोधी NGOs और देश के भीतर तथा बाहर सक्रिय संगठनों से फंडिंग मिल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि विदेशी फंड से चलने वाले NGOs, 'डीप स्टेट' से जुड़े लोग और भारत विरोधी ताकतें मिलकर देश के खिलाफ नैरेटिव तैयार कर रही हैं। मंत्री के मुताबिक, अभिजीत दिपके को अमेरिका स्थित डोनर्स से फंड मिल रहा है, जबकि आशुतोष रांका को पाकिस्तानी राजनेताओं से पैसे मिल रहे हैं।
#WATCH | Bengaluru | Union Minister Dr Jitendra Singh says, "There is enough evidence to show that they are being funded by unauthorised sources, by anti-India NGOs, and anti-India organisations within and outside the country. The foreign-funded NGOs, deep state operatives and anti-Indiaforces are manufacturing this narrative...Abhijeet Dipke has been receiving funds from USA-based donors, Ashutosh Ranka, paid by Pakistani politicians..."
(03.11)
— ANI (@ANI) November 4, 2026
BJP प्रवक्ता तुहिन ए. सिन्हा ने NDTV से बातचीत में आरोप लगाया कि CJP के हालिया विरोध प्रदर्शनों का मकसद त्योहारों के मौसम में दिल्ली में अफरा-तफरी फैलाना था। उन्होंने कहा कि पिछले एक महीने से संगठन की रणनीति विद्रोह भड़काने पर केंद्रित थी। सिन्हा ने दावा किया कि इन प्रदर्शनों के पीछे गलत इरादे थे और इनका उद्देश्य राष्ट्रीय राजधानी में अराजकता पैदा करना था।
अभिजीत दिपके मई में तब चर्चा में आए थे, जब उन्होंने अमेरिका में रहते हुए CJP की वेबसाइट और सोशल मीडिया हैंडल बनाए। बोस्टन यूनिवर्सिटी से पब्लिक रिलेशंस में स्नातक दिपके ने संगठन को व्यंग्यात्मक समूह बताया था। रिपोर्ट्स के अनुसार, वह 2020 से 2023 तक आम आदमी पार्टी (AAP) की सोशल मीडिया टीम में स्वयंसेवक रहे थे।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।