शेख हसीना 16 दिसंबर को बांग्लादेश लौट सकती हैं। नेपाल के पीएम ने भारत का दौरा किया, जहां 15 हजार करोड़ के पैकेज का एलान हुआ। पाकिस्तान और अमेरिकी टैरिफ से जुड़े मुद्दों पर विशेषज्ञ सुशांत सरीन ने अहम विश्लेषण पेश किया है।

बांग्लादेश की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज है। पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने 16 दिसंबर यानी विजय दिवस पर अपने देश लौटने की बात कही है। लेकिन बांग्लादेश की अंतरिम सरकार का रुख अलग है। क्या हसीना की वापसी से मौजूदा सरकार घबरा रही है? दूसरी तरफ नेपाल के नए प्रधानमंत्री ने अपनी पहली द्विपक्षीय विदेश यात्रा के लिए भारत को चुना। भारत की ओर से करीब 15 हजार करोड़ रुपये के सहायता पैकेज और कई अहम परियोजनाओं की घोषणा हुई है। क्या इससे भारत-नेपाल रिश्तों को नई मजबूती मिलेगी? पाकिस्तान के मंत्री ने भारत दौरे पर सिंधु जल संधि को लेकर बातचीत की बात कही, लेकिन क्या पाकिस्तान के रुख में वास्तव में कोई बदलाव आया है? वहीं अमेरिका की नई टैरिफ धमकी ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इन सभी मुद्दों पर विदेश मामलों के विशेषज्ञ सुशांत सरीन का विश्लेषण।

YouTube video player