CJP: रांका-दास जेल में ही रहेंगे या मिलेगी राहत? हिरासत पर कोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला

Published : Oct 21, 2026, 06:28 PM IST
saurav das ashutosh ranka

सार

Ashutosh Ranka-Saurav Das Judicial Custody: CJP नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर SEM कोर्ट में सुनवाई पूरी हुई। पुलिस ने तीन दिन की बढ़ोतरी मांगी, कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा।

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत बढ़ाने के मामले में SEM कोर्ट में सुनवाई पूरी हो गई है। पुलिस ने दोनों नेताओं की न्यायिक हिरासत 3 दिन और बढ़ाने की मांग की है। कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अपना आदेश सुरक्षित रख लिया है। अब हर किसी की नजर कोर्ट के फैसले पर नजर है। माना जा रहा है कि कोर्ट दोनों की न्यायिक हिरासत पर जल्द अपना फैसला सुनाएगी।

रांका-दास की सुनवाई में क्या हुआ?

  • पुलिस सूत्रों के अनुसार, दिल्ली पुलिस ने 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत को तीन दिन और बढ़ाने की मांग की है।
  • इन दोनों को बुधवार को एक विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट (SEM) के सामने पेश किया गया।
  • आरोप है कि ये जंतर-मंतर (जिसे अब विरोध-प्रदर्शन स्थल के रूप में अधिसूचित नहीं किया गया है) में दाखिल हुए थे और इन्होंने 'पीस बॉन्ड' (शांति बनाए रखने के समझौते) का उल्लंघन किया था।
  • इसके बाद, इन्हें पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। बाद में, 19 अक्टूबर को इनकी न्यायिक हिरासत दो दिन के लिए और बढ़ा दी गई थी, जो बुधवार को खत्म होने वाली थी।
  • फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि SEM कोर्ट दोनों नेताओं की न्यायिक हिरासत बढ़ाने की पुलिस की मांग को स्वीकार करेगा या नहीं। इस पर फैसला कोर्ट के आदेश के बाद ही सामने आएगा।

13 अक्टूबर को हिरासत में लिए गए थे CJP नेता

  • सौरव दास और आशुतोष रांका को 13 अक्टूबर को हिरासत में लिया गया था। इसके अगले दिन, यानी 14 अक्टूबर को दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था।
  • इसके बाद 19 अक्टूबर को कोर्ट ने उनकी न्यायिक हिरासत की अवधि बढ़ा दी थी। अब पुलिस ने एक बार फिर दोनों नेताओं की न्यायिक हिरासत तीन दिन और बढ़ाने की मांग की है। इस पर SEM कोर्ट ने सुनवाई पूरी कर अपना आदेश सुरक्षित रख लिया है।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

पत्नी मोदी कैबिनेट में मंत्री, पति ने सरकार के खिलाफ ही खोला मोर्चा! 23 अक्टूबर को होने जा रहा 'बड़ा खेला'
मक्का मस्जिद में युवक को Kiss करने पर मिली सजा-ए-मौत! मां के जिंदा लौटने की राह देख रही 4 साल की बेटी