
JHARKHAND ACCIDENT: रामगढ़ में एक ही परिवार के 13 लोगों की मौत, सड़क हादसे ने उजाड़ा पूरा परिवार!
झारखंड के रामगढ़ से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां NH-33 पर दामोदर पुल के पास एक स्कॉर्पियो का भीषण एक्सीडेंट हो गया। इस हादसे में एक ही परिवार के 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलने के बाद जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची। सभी मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए लाया गया। रामगढ़ के सिविल सर्जन अनिल कुमार के मुताबिक, पोस्टमार्टम पूरा होने के बाद प्रशासन ने एंबुलेंस और शववाहन के जरिए मृतकों के पार्थिव शरीर उनके संबंधित गांवों तक पहुंचाने की व्यवस्था की। हादसे में जीवित बचे चंदन को पहले स्थानीय अस्पताल के ICU में भर्ती कराया गया। हालत स्थिर होने के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची के RIMS अस्पताल में वेंटिलेटर सपोर्ट वाली एंबुलेंस से शिफ्ट किया गया। देखिए इस दर्दनाक हादसे की पूरी रिपोर्ट।