
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका की जमानत पर रविवार को होने वाली सुनवाई में देरी हुई। सीजेपी की लीगल एडवाइजर और एक्टिविस्ट रत्ना सिंह के मुताबिक, तय समय पर स्पेशल एग्जिक्यूटिव मजिस्ट्रेट (SEM) के नहीं पहुंचने के कारण सुनवाई में देरी हुई। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि दोनों की जमानत के लिए पेश किए गए 4 जमानतदारों को अस्पष्ट कारणों से खारिज कर दिया गया।
सौरव दास और आशुतोष रांका को 14 अक्टूबर को पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। दोनों पर आरोप है कि उन्होंने जंतर-मंतर के बंद गेट को पार करके वहां प्रवेश किया था। CJP नेताओं का कहना है कि उन्होंने वहां राष्ट्रीय ध्वज फहराया और नारे लगाए थे।
At Mandir Marg police station since 11 AM, waiting for the SEM to preside.
The hearing was scheduled for 12PM.
Unfurling the Indian National Flag is not a crime, and the boys should not remain in custody due to procedural delays.
— Ratna Singh (@whattalawyer) October 18, 2026
It’s 4:42PM - ACP/SEM is still not here.
This is really concerning. They have rejected 4 sureties till now on vague reasons. They have made people who have FIRs against them for being part of protest as people having criminal antecedents.
— Ratna Singh (@whattalawyer) October 18, 2026
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।