फरीदाबाद से डरावनी खबर: स्कूल में टीचर पढ़ा रहे थे...तभी 11वीं की छात्रा ने चुनी खौफनाक मौत

Published : Sep 02, 2026, 12:06 PM ISTUpdated : Sep 02, 2026, 12:07 PM IST
crime news

सार

Faridabad News : हरियाणा के फरीदाबाद के एक प्राइवेट स्कूल में 11वीं क्लास की एक छात्रा की तीसरी मंजिल से गिरकर मौत से हड़कंप मचा हुआ है। लोगों को समझ नहीं आ रहा है कि क्लास चल रही थी…सभी बच्चे अंदर थे, फिर ऐसा क्या हुआ जो छात्रा मौत के लिए बेबस हो गई।

फरीदाबाद (हरियाणा): फरीदाबाद से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। मंगलवार को एक प्राइवेट स्कूल की 11वीं क्लास में पढ़ने वाली छात्रा की बिल्डिंग की तीसरी मंजिल से गिरकर मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है ताकि घटना के पीछे की वजह पता चल सके। डबुआ थाने के एसएचओ (SHO) सुमेर ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई।

आखिर छात्रा ने किस बात से थी परेशान

एसएचओ सुमेर के मुताबिक, “हमें अभी जानकारी मिली है। लड़की 11वीं क्लास की स्टूडेंट थी। पता चला है कि वह तीसरी मंजिल से कूदी और उसकी मौत हो गई। उसके शव को यहां लाया गया है। आगे की जांच चल रही है।” अधिकारी ने यह भी बताया कि अभी तक कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है और घटना के पीछे की वजह भी साफ नहीं है। उन्होंने कहा, “अब तक कोई खास बात सामने नहीं आई है। यह जांच का विषय है।” पुलिस घटना के हर पहलू की जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि आखिर किन हालातों में छात्रा की मौत हुई।

दिल्ली में भी हुई थी ऐसी ही घटना

  • इसी तरह की एक और घटना सोमवार को दिल्ली में भी हुई, जहां कृष्णा नगर थाना क्षेत्र के वेस्ट कांति नगर में एक 16 साल की लड़की ने अपने घर पर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।
  • पुलिस के अनुसार, दोपहर करीब 12:23 बजे एक पीसीआर कॉल आई। जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो कमरा अंदर से बंद था। इसके बाद फायर ब्रिगेड को बुलाया गया, जिसने ताला तोड़ा। सेंट्रलाइज्ड एक्सीडेंट एंड ट्रॉमा सर्विसेज (CATS) एम्बुलेंस टीम ने लड़की की जांच की और उसे मौके पर ही मृत घोषित कर दिया।
  • पुलिस ने बताया कि लड़की पिछले 45 दिनों से अपनी मौसी और एक चचेरे भाई के साथ यहां रह रही थी। वह कान के इलाज के लिए बिहार से दिल्ली आई थी, जबकि उसका परिवार गुजरात में रहता है।
  • पुलिस ने एक रिश्तेदार का बयान दर्ज कर लिया है और लड़की के माता-पिता को घटना की जानकारी दे दी है। पुलिस का कहना है कि अब तक किसी ने कोई आरोप नहीं लगाया है।

Disclaimer: आत्महत्या किसी समस्या का हल नहीं है। अगर आपके मन में भी सुसाइड या खुद को चोट पहुंचाने जैसे ख्याल आ रहे हैं तो आप फौरन घर-परिवार, दोस्तों और साइकेट्रिस्ट की मदद ले सकते हैं। इसके अलावा आप इन हेल्पलाइन नंबरों पर कॉल करके भी मदद मांग सकते हैं। आसरा (मुंबई) 022-27546669, सुमैत्री (दिल्ली) 011-23389090, रोशनी (हैदराबाद) 040-66202000, लाइफलाइन 033-64643267 (कोलकाता)। मानसिक तनाव होने पर काउंसलिंग के लिए हेल्पलाइन नंबर 14416 और 1800 8914416 पर संपर्क कर घर बैठे मदद पा सकते हैं।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Disha Salian Case: 6 साल बाद बड़ा फैसला! बॉम्बे HC ने CBI जांच और FIR का दिया आदेश, कोर्ट ने क्या कहा?
Good Samaritan Law: ग्राहक की जान बचाने की कोशिश में महिला ने भरे ₹2.6 लाख, जानें फिर क्या हुआ?