
भोपाल/बुरहानपुर। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 15 मार्च को एक तरफ बुरहानपुर जिले के नेपानगर के लिए सौगातों का पिटारा खोला, तो वहीं दूसरी ओर सदन में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को आड़े हाथों लिया। उन्होंने नेपानगर की तकदीर बदलने के लिए कई घोषणाएं कीं। इन घोषणाओं से गरीब-युवा-अन्नदाता-नारी शक्ति का कल्याण होगा। इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ भी की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश हर क्षेत्र में प्रगति कर रहा है। उन्होंने विश्व में भारत का मान-सम्मान बढ़ाया है। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ बड़ी संख्या में जनता मौजूद थी।
गौरतलब है कि, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुरहानपुर जिले के नेपानगर में आयोजित "जनजातीय सम्मेलन" में सहभागिता कर ₹363 करोड़ से अधिक की लागत के 127 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। उन्होंने कहा कि नेपानगर अदभुद नगरी है। इसने जब-जब भाजपा को विजय दिलाई, तब-तब उसे सरकार बनाने से कोई नहीं रोक सका। नेपानगर प्रकृति की गोद में बसा है। यहां चारों तरफ हरियाली है। यहां प्राकृति संपदा, भू संपदा, जल संपदा, मानव संपदा है। यहां के लोग भोले हैं। उनकी मुस्कान बता देती है कि नेपानगर आ गया है। उन्होंने कहा कि बुरहानपुर एकमात्र ऐसी जगह है, जिसके कृषि क्षेत्र से लेकर कृषि उपकरण तक, खेत से लेकर कारखाने तक ने अपनी अलग पहचान बनाई है। यहां का अतीत भी गौरवशाली है। इसका इतिहास महाभारत कालीन है। महाभारत काल के बाद हमारे प्रथम गुरु गुरु नानक देव का इतिहास इसी जिले से जुड़ता है। महाराज शिवाजी ने भी अपनी शूर-वीरता, बहादुरी, बुद्धिमत्ता से इस क्षेत्र की अलग पहचान बनाई। यह दक्षिण का द्वार दक्षिण की काशी के बराबर है। यहां मां इच्छा देवी, मां मोती माता की कृपा से सारी मनोकानाएं पूर्ण होती हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि टेक्नोलॉजी के जमाने में कागज की आवश्यकता कम हो गई है। लेकिन, कागज उद्योग के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी। उद्योग तो चलने ही चाहिए। जब से हमारी सरकार बनी हैं, तब से हमने राज्य के युवाओं के लिए, उनकी जिंदगी बेहतर करने के लिए, प्रदेश में ही रोजगार देने की दिशा में कदम बढ़ाया है। यहां की आबादी को कहीं और जाकर रोजगार मांगने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश कहां से कहां जा रहा है, लगातार आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आर्थिक रूप से संपन्न हो रहा है। सबकी जिंदगी बेहतर हो रही है। लेकिन, दुर्भाग्य के साथ कहना पड़ता है कि देश तो आगे बढ़ रहा है, लेकिन विपक्ष अमर्यादित व्यवहार कर रहा है। कहां नेता प्रतिपक्ष के रूप में भारत रत्न अटल बिहारी वायपेयी ने दुनिया में भारत का मान बढ़ाया, कहां आज के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी अपनी नादानियों से इस पद का मान लगातार गिराता जा रहा है। पता नहीं, कांग्रेसियों को क्या हो गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी अपने खानदान की बात जरूर करते हैं, लेकिन जब देखो तब लोकतंत्र का मजाक बनाते हैं। जब भारत चुनौतियां का सामना कर रहा होता है, तब राहुल गांधी विदेशों में गुलछर्रे उड़ा रहे होते हैं। जब भारत में लोकतंत्र पर अंगुलि उठती है, तब वो लोकसभा से गायब हो जाते हैं। उसके बाद राहुल कहते हैं कि उन्हें बोलने का समय नहीं दिया। राहुल गांधी जब भी मुंह खोलते हैं, भगवान जाने क्या बोलते हैं। अब तो कांग्रेसी भी कहने लगे कि वे उनसे परेशान हैं। कहां जाएगी इनकी पार्टी और ये लोग।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस दौरान कई सौगातें देते हुए कहा कि नेपानगर के कॉलेज में एग्रीकल्चर विषय पढ़ाया जाएगा। डॉ. केशवराव बलिराम हेडगेवार उत्थान बनाया जाएगा। धूलकोट प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनाया जाएगा, लोखंडिया से हसीनाबाद मार्क का चौड़ीकरण किया जाएगा, ग्राम दस घाट केर पानी मार्ग ताप्ती नदी पर उच्च स्तरीय पुल बनेगा, असीरगढ़ के किले को पर्यटन के केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। वन अधिकार के पट्टों को रजिस्ट्री में बदला जाएगा। इसमें लगने वाली 5 हजार करोड़ की राशि सरकार माफ करेगी। वनाधिकार के पट्टों का सर्वे होगा।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।