तृषा कृष्णन विवाद के बाद CM विजय और स्टालिन आमने-सामने, तमिलनाडु में सियासी भूचाल

Published : Aug 05, 2026, 11:44 AM IST
udhayanidhi

सार

Tamil Nadu Budget: तमिलनाडु में सीएम विजय सरकार अपना पहला बटज पेश करने जा रही है। लेकिन विधानसभा में CM विजय और उदयनिधि स्टालिन की तीखी बहस होने के आसार हैं। वजह है एक्ट्रेस तृषा कृष्णन पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी।

Tamil Nadu Budget: तमिलनाडु में CM विजय की सरकार 5 जुलाई को अपना पहला बजट पेश कर रही है। विधानसभा सत्र के पहले दिन ही CM विजय और नेता प्रतिपक्ष उदयनिधि स्टालिन का आमना-सामना हो गया। अब कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों नेताओं के बीच टकराव के आसार हैं। क्योंकि हाल ही में उदयनिधि ने एक्ट्रेस तृषा कृष्णन पर अभद्र टिप्पणी की थी। उसके बाद यह पहला मौका है जब दोनों एक दूसरे के सामने होंगे। 

स्टालिन और सीएम के बीच होगी तीखी बहस!

जानकारों का कहना है कि विधानसभा में सीएम विजय और नेता प्रतिपक्ष उदयनिधि स्टालिन के बीच तीखी नोकझोंक होने की उम्मीद है। इसकी वजह है हाल ही में एक्ट्रेस तृषा पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी। जिसको लेकर उदयनिधि की गिरफ्तारी भी हुई थी। हालांकि, मद्रास हाई कोर्ट के दखल के बाद उदयनिधि को रिहा कर दिया गया था।

उदयनिधि ने विजय को उकसाने के लिए किया पोस्ट

वहीं विधनासभा में बजट पेश होने से पहले उदयनिधि ने मामले को भड़काने और सीएम विजय को उकसाने के लिए एक्स पर एक पोस्ट किया। जिसमें DMK नेता ने लिखा "किसानों की परेशानी दूर करने में नाकाम 'सोफामॉडल सरकार' ने असली मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए मुझे गिरफ्तार किया है। उन्होंने तंजावुर में विरोध प्रदर्शन के दौरान मेरे खिलाफ बदनामी फैलाने के लिए सत्ताधारी पार्टी के 'गाली-गलौज करने वाले योद्धाओं' का इस्तेमाल किया और दावा किया कि मैंने गलत भाषा का इस्तेमाल किया।

सीएम विजय के पहले बजट में होंगे बड़े ऐलान

बता दें कि विजय की सरकार का 2026-27 के लिए य ह पहला बजट है। जिसे राज्य के वित्त मंत्री एन मैरी विल्सन पेश करेंगे। इसके अलावा, राज्य सरकार 6 अगस्त को कृषि बजट भी पेश करने वाली है। माना जा रहा है कि ज विधानसभा में कई बड़ी घोषणाएं होने की उम्मीद है। इनमें महिलाओं के मासिक मानदेय में बढ़ोतरी, मुफ्त बस यात्रा, बड़े राजस्व सुधार और 'वेत्री तमिळगम' विजन डॉक्यूमेंट का लॉन्च शामिल हो सकता है।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

रेलवे अलर्ट! 14 दिन तक 845 ट्रेनें रहेंगी प्रभावित, 338 ट्रेनें रद्द...सफर से पहले जरूर चेक करें अपनी ट्रेन
PM मोदी का वीडियो हटाने पर Meta मुश्किल में! मार्क ज़करबर्ग को संसदीय समिति का 3 दिन का अल्टीमेटम