CM Yogi Sitapur Visit: मूर्ति स्थापना दिवस पर बोले योगी, भारत विश्व शक्ति बनने की राह पर

Published : Feb 10, 2026, 03:37 PM IST
CM Yogi Sitapur

सार

CM Yogi Sitapur: सीतापुर में मूर्ति स्थापना दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने सनातन धर्म की मजबूती पर जोर दिया। उन्होंने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार, पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत की प्रगति और सांस्कृतिक विरासत की अहमियत बताई।

CM Yogi Adityanath Sitapur News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को तपोधाम सतगुरु गिरधारी नाथ जी महाराज तपोधाम आश्रम पहुंचे। यहां उन्होंने मूर्ति स्थापना दिवस और विशाल भंडारा कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान सीएम योगी ने समाज को एकजुट रहने का संदेश देते हुए सनातन धर्म की मजबूती पर जोर दिया।

सनातन कमजोर हुआ तो देश भी कमजोर होगा: सीएम योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यदि सनातन धर्म कमजोर पड़ता है तो देश भी कमजोर होगा। देश कमजोर हुआ तो सनातन के अस्तित्व पर संकट खड़ा हो जाएगा। उन्होंने लोगों को समाज को बांटने वाली ताकतों से सतर्क रहने की अपील की।

बांग्लादेश में दलित हिंदुओं पर अत्याचार, दुनिया खामोश

मुख्यमंत्री ने बांग्लादेश में हो रहे अत्याचारों का जिक्र करते हुए कहा कि वहां हिंदुओं को मारा जा रहा है, जलाया जा रहा है और पीड़ितों में दलित हिंदू शामिल हैं। दुख की बात यह है कि धर्माचार्यों और कुछ हिंदू संगठनों को छोड़ दें तो कोई मानवाधिकार संगठन या वैश्विक संस्था उनकी आवाज नहीं उठा रही है।

पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत बन रहा वैश्विक शक्ति

सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत एक लंबी और मजबूत यात्रा के लिए तैयार हो रहा है। भारत विश्व की बड़ी ताकत बनने की ओर बढ़ रहा है और इसे कोई रोक नहीं सकता। उन्होंने कहा कि इस यात्रा में हर भारतवासी की भागीदारी जरूरी है, ताकि वर्तमान और आने वाली पीढ़ियों का भविष्य बेहतर हो सके।

भारत ने शरण दी, लेकिन कुछ लोगों ने भरोसा तोड़ा

सीएम योगी ने कहा कि सनातन संस्कृति ने हर संकट का सामना किया है और आज भी वसुधैव कुटुम्बकम का संदेश दे रही है। विपत्ति के समय सनातन धर्मावलंबियों ने सभी को शरण दी, लेकिन कुछ लोगों ने यहां आकर शरणार्थी धर्म निभाने के बजाय देश को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया।

वसुधैव कुटुम्बकम सनातन जीवन का मूल मंत्र

मुख्यमंत्री ने कहा कि सनातन धर्मावलंबियों के पास शक्ति, वैभव और बुद्धि थी, लेकिन इसका कभी दुरुपयोग नहीं किया। इसका उपयोग हमेशा मानवता के कल्याण के लिए किया गया। हमारे यहां पहला ग्रास गोमाता और अंतिम ग्रास कुत्ते का होता है। चींटी से लेकर सांप तक के जीवन की रक्षा का भाव हमारी संस्कृति में रचा-बसा है।

संस्कृति और विकास साथ चले तो परिणाम दिखते हैं

सीएम योगी ने पिछले 11 वर्षों में पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत की प्रगति का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि जब सभ्यता और संस्कृति के साथ समृद्धि की चिंता की जाती है, तो सकारात्मक परिणाम सामने आते हैं। भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है और जल्द ही दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है।

सनातन विरासत के साथ आगे बढ़ रहा भारत

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत की तेज प्रगति का कारण अपने मूल्यों और आदर्शों की पहचान है। भारत ने अपनी विरासत को फिर से स्थापित करने का संकल्प लिया और उसी का परिणाम आज पूरी दुनिया देख रही है।

सीतापुर: सनातन परंपरा और विकास का संगम

सीएम योगी ने सीतापुर को सनातन धर्म का पौराणिक स्थल बताया। उन्होंने कहा कि 1947 में योगीराज गिरधारी नाथ जी महाराज को पाकिस्तान के हिंगलाज देवी धाम से आकर सीतापुर में साधना करनी पड़ी। यहां गुफा बनाकर वर्षों तक तपस्या की गई। आज सीतापुर विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है।

कुंभ और राम भारत की आत्मा को जोड़ते हैं

सीएम योगी ने कुंभ परंपरा का जिक्र करते हुए कहा कि 2019 में प्रयागराज कुंभ को यूनेस्को से वैश्विक पहचान मिली। वहीं 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में प्रभु रामलला की प्राणप्रतिष्ठा ने पूरे देश को भावनात्मक रूप से जोड़ दिया। राम की आत्मीयता राजनीति और मत-संप्रदाय की सीमाओं से ऊपर है।

कार्यक्रम में कई संत, मंत्री और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

इस अवसर पर राजस्थान के विधायक बालक नाथ, योगी तेजनाथ, पीर महंत हरिनाथ, महंत कृष्णनाथ, यूपी सरकार के मंत्री राकेश राठौर ‘गुरु’, सुरेश राही समेत कई विधायक, जनप्रतिनिधि और संत-महात्मा मौजूद रहे।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

UP Budget Session: CM योगी ने विधानसभा में दिवंगत विधायकों को श्रद्धांजलि देते हुए उनके योगदान को किया याद
औरैया: कमरे में मिली सांप की केंचुली, गायब हो गई लड़की- इच्छाधारी नागिन का सच