
नई दिल्ली: NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में एक बड़ा अपडेट आया है। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने शनिवार को आरोपी शुभम खैरनार की न्यायिक हिरासत 15 जून तक के लिए बढ़ा दी है। पिछली न्यायिक हिरासत की अवधि खत्म होने के बाद खैरनार को कोर्ट में पेश किया गया था। इसी मामले में, राउज एवेन्यू कोर्ट ने एक और आरोपी मनीषा वाघमारे की जमानत याचिका पर अपना फैसला 9 जून तक के लिए सुरक्षित रख लिया है। बता दें कि यह एक्शन ऐसे वक्त हुआ जब कॉकरोच पार्टी के चीफ अभिजीत दिपके अमेरिका से दिल्ली आकर जंतर-मंतर पर नीट पेपर लीक को लेकर धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं।
CBI के मुताबिक, धनंजय लोखंडे ने वाघमारे से NEET-UG 2026 का एग्जाम मटीरियल लिया और बाद में इसे शुभम खैरनार तक पहुंचाया। एजेंसी का कहना है कि इस लीक के पीछे की बड़ी साजिश का पर्दाफाश करने और इसमें शामिल दूसरे लोगों की पहचान के लिए आरोपियों से पूछताछ जरूरी है।
आपको बता दें कि पेपर लीक के आरोपों के बाद NEET UG 2026 की परीक्षा 12 मई को रद्द कर दी गई थी। यह परीक्षा 3 मई को भारत के 551 शहरों और विदेश के 14 शहरों में हुई थी, जिसमें 22 लाख से ज्यादा उम्मीदवार शामिल हुए थे।
इस बीच, केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने 21 जून को होने वाली दोबारा परीक्षा के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने के आदेश दिए हैं।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।