
देश की राजनीति में नए राजनीतिक प्रयोग लगातार देखने को मिल रहे हैं। इसी कड़ी में कॉकरोच जनता पार्टी (Cockroach Janta Party - CJP) ने अपनी पहली राष्ट्रीय नेतृत्व टीम का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने 13 सदस्यीय राष्ट्रीय टीम की घोषणा करते हुए संगठन के विस्तार का रोडमैप भी साझा किया है। पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को फाउंडर एवं नेशनल कन्वीनर बनाया गया है, जबकि जंतर-मंतर आंदोलन से जुड़े आशुतोष रांका और सौरव दास को सह-संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नई टीम की घोषणा के साथ पार्टी ने युवाओं को संगठन का केंद्र बनाने का संदेश दिया है।
राष्ट्रीय टीम की घोषणा के बाद अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने लिखा कि भारत की करीब 65 प्रतिशत आबादी 35 वर्ष से कम उम्र की है, इसलिए युवाओं की आवाज को अब नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।
उन्होंने कहा कि नई टीम का उद्देश्य देश की राजनीतिक चर्चा में युवाओं को केंद्र में लाना है। साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं से विनम्र और जमीन से जुड़े रहने की अपील करते हुए कहा कि सबसे बड़ी चुनौती यह है कि संगठन उसी व्यवस्था जैसा न बन जाए, जिसके खिलाफ वह बदलाव की बात कर रहा है।
Congratulations to all the newly appointed office bearers of CJP!
With 65% of India’s population under the age of 35, youth voices can no longer be ignored.
This young team will work toward changing the country's political discourse to place youth at the center.
Let’s remain… https://t.co/9GgZnnoyOB— Abhijeet Dipke (@abhijeet_dipke) August 6, 2026
यह भी पढ़ें: छात्र आंदोलन, Same-Sex Marriage और पाकिस्तान... RSS प्रमुख ने एक साथ कही कई बड़ी बातें
पार्टी द्वारा जारी सूची के अनुसार अभिजीत दीपके को Founder & National Convener बनाया गया है। सह-संयोजक के रूप में आशुतोष रांका और सौरव दास को जिम्मेदारी दी गई है।
इसके अलावा संगठन में अजींक्य शिंदे को नेशनल ऑर्गेनाइजेशन इंचार्ज, दीपक बलियान को ऑर्गेनाइजेशन को-इंचार्ज, आफरीन नवाज को नेशनल सेक्रेटरी, विजय रेड्डी मल्लांगी को मीडिया लीड, रत्ना सिंह को लीगल अफेयर्स लीड, वैष्णवी गौर को रिसर्च एंड पॉलिसी लीड, रोहन देशपांडे को टेक्नोलॉजी लीड और योगेश इंगले को फाइनेंस लीड नियुक्त किया गया है।
पार्टी ने अपने आधिकारिक दस्तावेज में बताया है कि अगले छह महीनों के भीतर विभिन्न राज्यों में स्टेट कोऑर्डिनेशन कमेटियां और लोकसभा व शहर स्तर की समन्वय इकाइयों का गठन किया जाएगा। फिलहाल पार्टी ने स्पष्ट किया है कि दस्तावेज में जिन नामों का उल्लेख किया गया है, उनके अलावा किसी अन्य पदाधिकारी की नियुक्ति नहीं की गई है।
नई राष्ट्रीय टीम की घोषणा से साफ है कि CJP अपने संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने और युवाओं की भागीदारी बढ़ाने की दिशा में शुरुआती कदम उठा रही है। आने वाले महीनों में यह देखना दिलचस्प होगा कि पार्टी अपने विस्तार की योजना को किस तरह जमीन पर उतारती है।
यह भी पढ़ें: Monsoon Highway Driving Tips: बारिश में हाईवे पर निकलने से पहले जरूर जान लें NHAI की ये 5 सलाह
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।