'भैया मुझे छोड़ दो', चीखती रही छात्रा! कोयंबटूर गैंगरेप के इन 3 दरिंदों को मौत तक जेल की सजा

Published : Mar 07, 2026, 04:30 PM IST

कोयंबटूर में 02 नवंबर 2025 को कॉलेज छात्रा से गैंगरेप करने वाले 3 आरोपियों को कोयंबटूर महिला कोर्ट ने जिंदगीभर जेल में रहने की सजा सुनाई है। पढ़ें क्या हुआ था उस दिन…

PREV
15
कोयंबटूर का प्राइवेट कॉलेज

मदुरै की रहने वाली एक छात्रा कोयंबटूर के एक मशहूर प्राइवेट कॉलेज में फर्स्ट ईयर में पढ़ रही थी। 2 नवंबर को वह अपने एक दोस्त के साथ कोयंबटूर एयरपोर्ट के पीछे एक सुनसान जगह पर बात कर रही थी।

25
कॉलेज छात्रा से गैंगरेप

तभी वहां से गुजर रहे तीन युवकों ने उन्हें देख लिया। उन्होंने लड़के को कार से बाहर खींचा, उस पर हमला किया और धारदार हथियार से उसे घायल कर दिया। इसके बाद वे लड़की को उठाकर ले गए और चाकू की नोक पर तीनों ने उसके साथ गैंगरेप किया। इस घटना ने पूरे तमिलनाडु को झकझोर दिया था।

35
छात्रा को बचाकर अस्पताल में भर्ती कराया गया

हमले में घायल लड़के को जब होश आया तो उसने अपने सेलफोन से पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और तलाशी अभियान शुरू किया। पुलिस को छात्रा बुरी हालत में मिली, जिसे एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, घायल लड़के को 10 टांके लगे और उसे कोयंबटूर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

45
आरोपियों को पुलिस ने गोली मारकर पकड़ा

आरोपियों को पकड़ने के लिए एक स्पेशल टीम बनाई गई। पुलिस ने थुडियालुर वेल्लाकिनारु के पट्टथारसी अम्मन मंदिर के पास छिपे तीनों आरोपियों- करुप्पासामी, कालीश्वरन और थवासी को पैर में गोली मारकर पकड़ा। सीएम स्टालिन के आदेश पर एक महीने के अंदर चार्जशीट दाखिल की गई और कोयंबटूर महिला कोर्ट में सुनवाई चली।

55
कोर्ट का सनसनीखेज फैसला

इस मामले में करीब 150 गवाहों से पूछताछ की गई। सभी पक्षों की दलीलें पूरी होने के बाद, कोयंबटूर महिला कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया। कोर्ट ने तीनों आरोपियों को दोषी करार देते हुए उन्हें मरते दम तक जेल में रहने की सजा सुनाई है। यह भी खास है कि इस केस की सुनवाई सिर्फ 4 महीने में पूरी कर दोषियों को सजा दिलाई गई।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories