
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने आज 26 मार्च गुरुवार को रामनगरी अयोध्या जाकर रामलला के दर्शन किए। इसके बाद उन्होंने हनुमानगढ़ी जाकर भगवान हनुमान का भी आशीर्वाद लिया। बता दें कि राम मंदिर के निर्माण और प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद यह पहला मौका है जब दिग्विजय अयोध्या रामलला के दर्शन करने पहुंचे थे। सोशल मीडिया पर अब यूजर इसको लेकर तरह-तरह के कमेंट्स आ रहे हैं।
दरअसल, दिग्विजय सिंह आज सुबह अयोध्या के महर्षि वाल्मीकि इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंचे। यहां से वह सबसे पहले सीधे कांग्रेस नेताओं के साथ राम मंदिर गए। रामलला के दर्शन के बाद जैसे ही दिग्गी बाहर निकले तो मीडिया ने उनको घेर लिया। जहां उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा- हम धर्म का दुरुपयोग न तो व्यवसाय के लिए करते हैं न राजनीति के लिए करते हैं। कांग्रेस में हर व्यक्ति अपनी आस्था के अनुसार धर्म का पालन करता है।
बता दें कि जब पत्रकारों ने दिग्विजय सिंह से कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के अयोध्या रामलला के दर्शन को लेकर सवाल किया। तो इस दिग्गी ने कहा- जब उनको बुलावा आएगा तो वो भी जरूर आएंगे। क्यों नहीं आएंगे?' भगवान सबके हैं। जब उनसे पूछा कि आपको अयोध्या आकर कैसा लगा और पहले क्यों नहीं आए। तो दिग्गी ने कहा- प्रभु के दर्शन करके अच्छा लगा। जब प्रभु का बुलावा आता है तो तभी आ पाता है। इसलिए जब मुझे बुलावा आया, तो मैं उपस्थित हो गया।
दिग्विजय सिंह ने अधोध्या में रामलला के दर्शन के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है। जिसमें दिग्विजय ने लिखा- समस्त देशवासियों मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव "श्रीराम नवमी" की हार्दिक शुभकामनाएं। दीनबंधु दीनानाथ भगवान श्री राम की कृपा से आप सभी स्वस्थ, प्रसन्न ब सुखी रहें। जय सिया राम।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।